CSK vs GT: 'हारना ही पड़ा तो धोनी के खिलाफ ही हारना चाहूंगा', फाइनल में हार के बाद बोले हार्दिक पांड्या

Ahmedabad: Chennai Super Kings captain Mahendra Singh Dhoni and Gujarat Titans captain Hardik Pandya at the toss before the IPL 2023 cricket match between Gujarat Titans and Chennai Super Kings, at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Monday, May 29, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI05_29_2023_000246A)
CSK vs GT/IPL 2023 Final: सीएसके के कप्तान एमएस धौनी आइपीएल इतिहास में 250 मैच और 11 फाइनल खेलनेवाले पहले क्रिकेटर बन गये हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को आइपीएल 2023 के फाइनल में मैदान पर उतरते ही धौनी ने यह उपलब्धि हासिल कर ली.
CSK vs GT/IPL 2023 Final: धड़कन रोक देनेवाले फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आइपीएल का खिताब जीता. सोमवार को रिजर्व डे पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये रोमांचक फाइनल में उसने डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया. इस हार के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर हारना ही पड़ा तो वह धोनी के खिलाफ ही हारना चाहेंगे.
आइपीएल के फाइनल मुकाबले में हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर हमने सबकुछ ठीक किया. हम पूरे दिल से खेले और मुझे अपनी टीम पर गर्व हो रहा है, जिस तरह से उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अन्य टीमों को टक्कर दी वो काबीले तारीफ है. उन्होंने कहा कि हमारा एक उद्देश्य है कि हम जीतते एकसाथ हैं, हम हारते भी एकसाथ हैं. मैं यहां कोई भी बहाना नहीं बनाना चाहता हूं. धोनी की टीम सीएसके ने बेहतर प्रदर्शन किया.
Also Read: CSK vs GT: MS Dhoni ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब, रवींद्र जडेजा बने मैच के हीरोहार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि हमने काफी शानदार बल्लेबाजी की, खासकर साई सुदर्शन ने तो कमाल ही कर दिया. इस लेवल पर इतना अच्छा खेलना आसान नहीं होता है. हम हर खिलाड़ी को बैक करने का काम करते हैं. साथ ही ये कोशिश करते हैं कि हम उनका बेस्ट इस्तेमाल कर सकें.

आपको बता दें कि रोमांचक फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 214 रन बनाये. इसके बाद बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला. चेन्नई को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी. रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमा कर सीएसके को पांचवीं बार आइपीएल चैंपियन बना दिया. इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सबसे ज्यादा पांचवी बार आइपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा की बराबरी कर ली. चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




