DC vs LSG, IPL 2024: लखनऊ ने टॉस जीता, दिल्ली की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन

Updated:
विज्ञापन
DC vs LSG

DC vs LSG

DC vs LSG, IPL 2024: आईपीएल 2024 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं.

विज्ञापन

DC vs LSG, IPL 2024: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरेगी.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नैब, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और खलील अहमद.

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन)

केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक और मोहसिन खान.

दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर- इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, स्वास्तिक चिकारा और ललित यादव.
लखनऊ सुपर जाइंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर- मणिमारन सिद्धार्थ, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, प्रेरक मांकड़ और कृष्णप्पा गौतम.

एक मैच के निलंबन के बाद कप्तान ऋषभ पंत की हुई वापसी

दिल्ली टीम में कप्तान ऋषभ पंत की एक मैच के निलंबन के बाद वापसी हुई है. वह और गुलबदन नायब खेलेंगे जबकि डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ बाहर हैं. लखनऊ टीम में अरशद खान और युधवीर सिंह को शामिल किया गया है.

दिल्ली का आखिरी मुकाबला

दिल्ली आज आखिरी मुकाबला है. दिल्ली की टीम 13 मैच खेलकर केवल 6 में जीत दर्ज कर पाई, जबकि 7 मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. 12 अंकों के साथ दिल्ली 6ठे स्थान पर मौजूद है. वहीं लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. 12 मैचों में उसे केवल 6 में जीत मिली है और 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ के भी 12 अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली के बाद 7वें स्थान पर बनी हुई है. लखनऊ को अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 मई को खेलना है.

Also Read: राहुल द्रविड़ की हो सकती है छुट्टी, भारतीय टीम को मिल सकता है नया हेड कोच

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola