CSK vs SRH, IPL 2023: सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, डेवोन कॉनवे ने जड़े नाबाद 77 रन
IPL 2023 CSK vs SRH, डेवोन कॉनवे के नाबाद 77 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर लीग चरण में अपनी चौथी जीत दर्ज की. इससे पहले रवींद्र जडेजा की अगुवाई में सीएसके के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 134 रनों पर रोक दिया. इसके बाद सीएसके ने 8 गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीत लिया. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक शानदार कैच एक स्टंप्ड करने के बाद पारी की आखिरी गेंद पर एक बेहतरीन रन आउट भी किया. धोनी को बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आने की जरूरत भी नहीं पड़ी और चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर यह मुकाबला जीत गया. जडेजा ने तीन विकेट चटकाये.
सीएसके ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. पहले गेंदबाजी करते हुए सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 134 रनों पर रोक दिया. रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाये. जवाब में 8 गेंद शेष रहते सीएसके ने जीत हासिल कर ली. सलामी बल्लेबाजी डेवोन कॉनवे ने नाबाद 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली. एमएस धोनी एक बार फिर विकेट के पीछे से अपना कमाल दिखा गये. उन्होंने एक शानदार कैच, एक स्टंप्ड के अलावा आखिरी गेंद पर एक रन आउट भी किया. आज धोनी की कप्तानी में सीएसके आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही थी.
सीएसके को तीसरा झटका, अंबाती रायडू आउट
अंबाती रायडू 9 रन बनाकर आउट हो गये हैं. सीएसके को तीसरा झटका लगा है. इसके बावजूद मैच अब भी सीएसके के पाले में ही है. सीएसके को यह मुकाबला जीतने के लिए 16 गेंद पर 12 रनों की जरूरत है. नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर मोईन अली आये हैं.
रहाणे आउट, सीएसके को दूसरा झटका
अजिंक्य रहाणे 10 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा है. मयंक मार्कंडेय की गेंद पर एडन मार्कराम ने रहाणे का कैच पकड़ा. रहाणे की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अंबाती रायुडू आये हैं.
सीएसके को पहला झटका, गायकवाड़ आउट
रुतुराज गायकवाड़ 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गये हैं. सीएसके को पहला झटका 11वें ओवर में लगा है. उमरान मलिक ने डायरेक्ट थ्रो में गायकवाड़ को रन आउट कर दिया. गायकवाड़ की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अजिंक्य रहाणे आये हैं.
डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, सीएसके मजबूत स्थिति में
डेवोन कॉनवे का अर्धशतक पूरा हो गया है. कॉनवे ने 33 गेंद पर 50 रन पूरे किये. अपनी अर्धशतकीय पारी में कॉनवे ने 8 चौके और एक छक्का लगाया. सीएसके इस मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए