Live Updates

CSK vs SRH, IPL 2022: गायकवाड़ और कॉनवे की रिकॉर्ड साझेदारी, चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

CSK vs SRH, IPL 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया और तीसरी जीत दर्ज कर ली. टॉस गंवाकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 202 रन बनाया. जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 189 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रन से हराया

रुतुराज गायकवाड़ और कॉनवे की पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ के 99 रन और कॉनवे के नाबाद 85 रनों की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 189 रन ही बना पायी. हैदराबाद की ओर से निकोल्स पूरन ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और 3 चौके व 6 छक्के जमाये. अभिषेक शर्मा ने 39 और कप्तान केन विलियमसन ने 47 रन की पारी खेली. मारक्रम ने 17 और शशंक ने 15 रन बनाये. चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने 4 ओवर में सबसे अधिक 46 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि प्रिटोरियस और सेंटनर ने एक-एक विकेट लिये.

हैदराबाद को 6ठा झटका, सुंदर 2 रन बनाकर आउट

मुकेश चौधरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 6ठा झटका दिया. वाशिंगटन सुंदर को 2 के स्कोर पर अपना चौथा शिकार बनाया.

हैदराबाद को 5वां झटका, शशांक सिंह 15 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. शशांक सिंह 14 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए.

हैदराबाद को चौथा झटका, विलियमसन 47 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. केन विलियमसन 37 गेंदों में 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए. विलियमसन को प्रिटोरियस ने अपना शिकार बनाया.

हैदराबाद को तीसरा झटका, मारक्रम 17 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 10वें ओवर में तीसरा झटका लगा. मारक्रम 17 रन बनाकर आउट हुए. मारक्रम को सेंटनर ने अपना शिकार बनाया.

हैदराबाद को लगातार दो झटका, अभिषेक और त्रिपाठी आउट

हैदराबाद को 6ठे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. अभिषेक शर्मा 24 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक को मुकेश चौधरी ने आउट किया. इसी ओवर में नये बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को भी आउट किया. त्रिपाठी अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola