CSK vs LSG, IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, दर्ज की पहली जीत
CSK vs LSG, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. लखनऊ ने चेन्नई के 211 रन के लक्ष्य को 19.03 ओवर में केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की ली है. लखनऊ के सामने चेन्नई ने 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में केवल 4 विकेट खोकर 211 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. एविन लुईस और डी कॉक लखनऊ की जीत के हीरो रहे. डी कॉक ने 45 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाये, जबकि लुईस ने 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा केएल राहुल ने 40, दीपक हुड्डा 13 और बदोनी 9 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस रहे. उन्होंने 31 रन देकर दो विकेट चटकाये. देशपांडे और ब्रावो ने एक-एक विकेट लिये.
लखनऊ को चौथा झटका, दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. ब्रावो ने दीपक हुड्डा को 13 रन पर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया. हुड्डा ने 8 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जमाया.
लखनऊ को तीसरा झटका, डी कॉक 61 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. ड्वेन प्रिटोरियस ने डी कॉक को 61 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. डी कॉक ने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके जमाये. डी कॉक का कैच एमएस धोनी ने लपका.
लखनऊ को दूसरा झटका, मनीष पांडे 5 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. देशपांडे ने मनीष पांडे को अपना शिकार बनाया. मनीष 6 गेंदों में केवल 5 रन बना पाये और ब्रावो को अपना कैच थमा बैठे.
लखनऊ को पहला झटका, केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. कप्तान केएल राहुल 26 गेंदों में दो चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर आउट हुए. राहुल का कैच रायुडू ने लपका.
मोईन की गेंद पर केएल राहुल को मिला जीवनदान
मोईन अली की गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला. मोईन की गेंद को केएल राहुल ने उठाकर मारा, लेकिन देशपांडे ने कैच ड्रॉप कर दिया. इससे पहले ब्रावो की गेंद पर डी कॉक का कैच मोईन अली ने छोड़ा था. केएल राहुल का कैच जिस समय ड्रॉ हुआ, उस समय 39 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि डीकॉक जिस समय 30 रन बनाकर खेल रहे थे उस समय उनको जीवनदान मिला था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए