IPL 2022 Schedule: अहमदाबाद में होगा आईपीएल का फाइनल, बीसीसीआई ने जारी किया प्लेऑफ का शेड्यूल

महिला टी20 चैलेंज के मैच 23 मई से 28 मई तक पुणे में आयोजित किये जाएंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022 Schedule) का फाइनल मुकाबला 29 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने महिला टी20 चैलेंज का भी शेड्यूल जारी कर दिया है.
इस दिन खेला जाएगा क्वालीफायर मुकाबले
आईपीएल का पहला क्वालीफायर 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जिसके बाद 25 मई को इसी मैदान पर एलिमिनेटर होगा. जबकि दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 27 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा. इसी मैदान में फाइनल मैच 29 मई को खेले जाएंगे.
महिला टी20 चैलेंज 23 मई से 28 मई तक
महिला टी20 चैलेंज के मैच 23 मई से 28 मई तक पुणे में आयोजित किये जाएंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की.
लखनऊ में खेला जाएगा जाएगा महिला टी20 चैलेंज
पिछले महीने बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि महिला टी20 चैलेंज लखनऊ में खेला जाएगा लेकिन अब इसे पुणे स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके मैच 23, 24 और 26 मई को जबकि फाइनल 28 मई को खेला जाएगा. महिला टी20 चैलेंज में तीन टीम भाग लेती हैं. पिछले साल इसका आयोजन नहीं हुआ था. बीसीसीआई 2023 से महिला आईपीएल की योजना बना रहा है जिसमें पांच या छह टीम भाग लेंगी.
आईपीएल 2022 में 65 दिनों में खेले जाने हैं 70 मुकाबले
आईपीएल 2022 में दो नयी टीम लखनऊ सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की इंट्री होने से मैचों की संख्या बढ़ा दी गयी है. मौजूदा सीजन में 65 दिनों में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे. अबतक आईपीएल 15 ने अपना आधा सफर तय कर लिया है. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने करीब प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










