Ajinkya Rahane Surpassed Chris Gayle in Elite List of IPL: अजिंक्य रहाणे आईपीएल के इतिहास में अब नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रविवार, 4 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 30 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए. इसी के साथ रहाणे ने रॉबिन उथप्पा और क्रिस गेल को पछाड़कर ऑल टाइम लीडिंग रन स्कोरर्स की सूची में नौवां स्थान हासिल किया.
अब तक 6 टीमों के लिए खेले गए 196 आईपीएल मैचों में 36 वर्षीय अजिंक्य रहाणे ने 4968 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल में रहाणे ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और दो सीजन में 10 मैच खेले थे, जिसमें दो अर्धशतकों की मदद से उन्होंने कुल 148 रन बनाए थे. वह 2011 से 2019 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे और दो शतकों और 17 अर्धशतकों की मदद से 100 मैचों में 2810 रन बनाए. रहाणे आईपीएल 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेले थे, जब आरआर पर प्रतिबंध लगा था और उन दो सीजन के दौरान उन्होंने 30 मैचों में 862 रन बनाए थे, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन थे. इसके बाद रहाणे ने दिल्ली के लिए 11 मैचों में 121 रन बनाए कैपिटल्स (2020-2021) के लिए 27 मैचों में 568 रन, चेन्नई सुपर किंग्स (2023-2024) के लिए 27 मैचों में 568 रन और केकेआर (2022, 2025) के लिए 18 मैचों में 460 रन.
IPL के सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज (5 मई 2025 तक)
खिलाड़ी | टीमें | मैच | रन | |
---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 263 | 8509 |
2 | रोहित शर्मा | डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस | 267 | 6921 |
3 | शिखर धवन | दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स | 222 | 6729 |
4 | डेविड वॉर्नर | दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद | 184 | 6565 |
5 | सुरेश रैना | चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस | 205 | 5528 |
6 | एमएस धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स | 275 | 5406 |
7 | एबी डिविलियर्स | दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 184 | 5162 |
8 | केएल राहुल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स | 141 | 5054 |
9 | अजिंक्य रहाणे | मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स | 196 | 4968 |
10 | क्रिस गेल | कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स | 142 | 4965 |
वहीं मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे (30 ), आंद्रे रसेल (57*), और रिंकू सिंह (19*) की शानदार पारियों की बदौलत 206/4 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स (RR) की शुरुआत खराब रही, लेकिन रियान पराग (95) और हेटमायर (29) की 92 रन की साझेदारी ने मैच में जान डाली. शुबहम दुबे और आर्चर ने भी कोशिश की, लेकिन टीम 1 रन से हार गई. वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए. इस जीत के बाद 11 मैचों में 5 जीत और 11 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब काफी जोर लगाना पड़ेगा, बाकी बचे तीन मैचों में जीत ही उसका अंतिम चार में पहुंचने का रास्ता साफ करेगी.
इन्हें भी पढ़ें:-
वैभव सूर्यवंशी के फैन पीएम मोदी भी, विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए कहीं ये बातें
LSG vs PBKS मैच में बल्ला फेंक आउट हुए ऋषभ पंत, संजीव गोएनका का टूट गया दिल, ऐसे किया रिएक्ट