IPL Media Rights: केवल दो पैकेज के लिए लगी 42000 करोड़ से ज्यादा की बोली, बीसीसीआई को होगी मोटी कमाई

Updated at : 12 Jun 2022 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Media Rights: केवल दो पैकेज के लिए लगी 42000 करोड़ से ज्यादा की बोली, बीसीसीआई को होगी मोटी कमाई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए काफी बड़ी बोली देखने को मिली जो इस लुभावनी लीग के प्रत्येक मैच के लिये 100 करोड़ रुपये से अधिक थी. बोली प्रक्रिया दूसरे दिन करायी जायेगी जिसमें मीडिया अधिकारों का संचयी मूल्यांकन 50,000 करोड़ रुपये को भी छू सकता है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल मीडिया राइट्स की नीलामी कर रहा है. सबसे मजेदार बात यह है कि बोर्ड को केवल दो पैकेज के लिए अब तक 42000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली मिल चुकी है. यह बोली 50,000 करोड़ रुपये तक जाने की उम्मीद की जा रही है. जबकि कुल चार पैकेज की नीलामी होनी है. ऐसे में बीसीसीआई को आईपीएल मीडिया राइट्स की नीलामी से बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है.

50,000 करोड़ के पार जा सकती है बोली

आईपीएल 2023 से 2027 के लिए मीडिया अधिकारों का मूल्य नीलामी के पहले दिन 42,000 करोड़ रुपये से पार हो गया. सोमवार को सुबह 11 बजे बोली फिर से शुरू होगी. पैकेज ए में भारत उपमहाद्वीप के लिए टीवी अधिकारों को 16 बोलियां मिलीं, जबकि पैकेज बी में भारत उपमहाद्वीप डिजिटल अधिकारों को 30 बोलियां मिलीं. इकोनॉमिक टाइम्स को स्पोर्ट्स मार्केटिंग एक्सपर्ट ने बताया कि यह बोली 50,000 से 52,000 करोड़ तक जा सकती है.

Also Read: IPL Media Rights: आईपीएल के अगले 5 सीजन के लिए मीडिया राइट्स का ऑक्शन आज, मालामाल होगा बीसीसीआई
पहले दिन जमकर लगी बोली

नीलामी की शुरुआत में, टीवी और डिजिटल पैकेज दोनों के लिए बोली मिल रही थी, लेकिन दोपहर बाद डिजिटल अधिकारों के लिए बोलियां आक्रामक हो गयीं, जबकि टीवी बोलियां धीमी गति से आ रही थीं. पिछले डेढ़ घंटे में ही टीवी की बोली भी प्रति मैच लगभग 3 करोड़ रुपये बढ़ गयी थी. इस बीच, बीसीसीआई शेष दो पैकेजों की नीलामी करने के लिए तैयार है.

एक-दो दिन और चलेगी नीलामी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नीलामी के लिये सात कंपनियां दौड़ में हैं. जिसमें से चार – वियाकॉम 18, डिज्नी स्टार, सोनी और जी के बीच सात घंटे के बाद भी होड़ निर्णायक नहीं रही जिसमें पैकेज ए (भारतीय टीवी अधिकार) और पैकेज बी (भारतीय डिजिटिल अधिकार) मिलाकर 42,000 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है और यह अब भी जारी है. अंतिम फैसला शायद सोमवार या मंगलवार देर तक आयेगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, मोबाइल, गैजेट क्रिकेट की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola