IPL 2025: इस ‘हीरे’ को छोड़कर नीता अंबानी को अब हो रहा होगा पछतावा, बल्ले से मचा रहा गदर

Updated:
विज्ञापन

Nita Ambani Ishan Kishan

IPL 2025: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है. खिलाड़ी बल्ले और गेंद से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं. मौजूदा सीजन में झारखंड-बिहार के लाल, ईशान किशन ने बल्ले से गदर मचा दिया है. उनकी बल्लेबाजी देखकर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को भी पछतावा हो रहा होगा.

विज्ञापन

IPL 2025: ईशान किशन ने आईपीएल 2025 में अपने बल्ले से गदर मचा दिया है. वो मौजूदा सीजन में पहला सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में 106 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने केवल 47 गेंदों का सामना किया था. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के जमाए थे. ईशान किशन की विस्फोटक पारी को देखकर पूर्व की फ्रेंचाइजी टीम को अफसोस हो रहा होगा कि उन्हें टीम से क्यों रिलीज कर दिया?

विज्ञापन

नीता अंबानी को हो रहा होगा अफसोस?

ईशान किशन मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं. हैदराबाद ने ईशान पर 11.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले यह खिलाड़ी 7 सीजन मुंबई इंडिया के लिए खेला. लेकिन खराब फॉर्म को देखते हुए मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया. हैदराबाद के साथ जुड़ते ही ईशान किशन खतरनाक फॉर्म में आ गए हैं. उनके बल्ले से रनों की बौछार हो रही है. ईशान के प्रर्दशन को देखकर हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जहां खुश हो रही हैं, वहीं मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा.

ईशान किशन का आईपीएल करियर

ईशान किशन 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने गुजरात लायंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था. गुजरात ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन दो सीजन गुजरात की ओर से खेलने के बाद 2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 6.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया. चार सीजन के बाद मुंबई इंडियंस ने फिर से ईशान पर 15.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में बरकरार रखा था. ईशान किशन अबतक कुल 106 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 100 पारियों में 16 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 2750 रन बना लिए हैं. उनका आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 106 रन है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola