ePaper

IPL 2024: जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं आईपीएल के सभी मुकाबले

Updated at : 15 Mar 2024 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024

IPL 2024

IPL 2024 सीजन का आगाज एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के साथ होगी. चलिए जानते हैं, कहां देख सकते हैं ये मुकाबला.

विज्ञापन

IPL 2024 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. इस आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन का आगाज एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के साथ होगी. ये मुकबला 22 मार्च को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. चेन्नई ने एमएस धोनी की कप्तानी में पिछले साल गुजरात को हराकर सीरीज को पांचवी बार अपने नाम किया था. एक बार फिर सभी दर्शक एमएस धोनी को मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे. खास बात तो ये है कि एमएस धोनी एक फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. सभी क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर से उन्हें लंबे बालों में खेलते हुए देख पाएंगे. सभी क्रिकेट प्रेमी ये जानना चाहते हैं कि वह इस सीजन का सभी धमाकेदार मुकाबला कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, कहां देख सकते हैं ये मुकाबला.

IPL 2024: यहां मुफ्त में देख सकते हैं ये मुकबला

इस बार टाटा आईपीएल 2024 (IPL 2024) मैच जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा. जियो सिनेमा फैंस से इसके लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं लेगा. फैंस सभी मैच फ्री में ऑनलाइन देख पाएंगे. जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर जानकारी शेयर की है. अगर आप टीवी पर आईपीएल पर देखना चाहें तो स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे. आईपीएल की कमेंट्री हिंदी, इंग्लिश के साथ-साथ रीजनल भाषाओं में भी होगा. जियो सिनेमा ने पिछली बार फैंस को भोजपुरी, तमिल और तेलुगु में भी कमेंट्री का विकल्प दिया था. यह इस सीजन में भी जारी रहेगा. फैंस नॉर्मल स्क्रीन के साथ-साथ एचडी में भी आईपीएल का लुत्फ उठा सकेंगे.

IPL 2024: दो चरणों में खेला जाएगा 17वां सीजन

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया, बीसीसीआई 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू करने की योजना बना रहा है. आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा दो हिस्सों में की जाएगी. पहले भाग के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी और फिर आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दूसरे भाग के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

IPL 2024: मैच का शेड्यूल

  1. 22 मार्च 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – चेन्नई.
  2. 23 मार्च 2024 – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मोहाली.
  3. 23 मार्च 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – कोलकाता.
  4. 24 मार्च 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – जयपुर.
  5. 24 मार्च 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस – अहमदाबाद.
  6. 25 मार्च 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स – बेंगलुरु.
  7. 26 मार्च 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस – चेन्नई.
  8. 27 मार्च 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस – हैदराबाद.
  9. 28 मार्च 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – जयपुर.
  10. 29 मार्च 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – बेंगलुरु.
  11. 30 मार्च 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स – लखनऊ.
  12. 31 मार्च 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – अहमदाबाद.
  13. 31 मार्च 2024 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – विजाग.
  14. 01 अप्रैल 2024 – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – मुंबई.
  15. 02 अप्रैल 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – बेंगलुरु.
  16. 03 अप्रैल 2024 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – विजाग.
  17. 04 अप्रैल 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स – अहमदाबाद.
  18. 05 अप्रैल 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – हैदराबाद.
  19. 06 अप्रैल 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – जयपुर.
  20. 07 अप्रैल 2024 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मुंबई.
  21. 07 अप्रैल 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात जायंट्स – लखनऊ.
विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola