IPL 2024 Auction: सभी 10 फ्रेंचाइजी के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 26 Nov 2023 10:42 PM
गुजरात टाइटंस ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन के लिए कप्तान के तौर पर अपने मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को रिटेन किया है. इससे उनके मुंबई इंडियंस से जुड़ने की अटकलें भी समाप्त हो गई हैं. एमएस धोनी अगले सीजन में भी सीएसके के कप्तान होंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी तैयार हैं. सभी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची जारी कर दी है. हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के साथ जाने की खबरें कोरी अफवाह साबित हुई. मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिलीज करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बरकरार रखने का फैसला किया. खिलाड़ियों की मिनी नीलामी 19 दिसंबर को होगी.
आईपीएल टीम के ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ खिलाड़ियों की सूची

मुंबई इंडियंस
रिटेन : रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड).
रिलीज : अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर.

गुजरात टाइटंस
रिटेन : हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा.
रिलीज : यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसफ, दासुन शनाका.

लखनऊ सुपरजायंट्स
रिटेन : केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक.
रिलीज : डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया.
ट्रेड किया : रोमारियो शेफर्ड, आवेश खान.
ट्रेड से लिया : देवदत्त पडिक्कल.

सनराइजर्स हैदराबाद
रिटेन : अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद (आरसीबी से ट्रेड किये गये), अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर , सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजाहक फारूकी.
रिलीज : हैरी ब्रुक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन, आदिल राशिद.

कोलकाता नाइट राइडर्स
रिटेन : नितीश राणा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
रिलीज : शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड विसे, आर्या देसाई, एन जगदीसन, मंदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स.

चेन्नई सुपर किंग्स
रिटेन : महेंद्र सिंह धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थिक्षाना.
रिलीज : बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायुडू, सिसांडा मगाला, काइल जैमीसन, भगत वर्मा, सेनापति और आकाश सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन : ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, एनरिक नॉर्किया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, यश धुल, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, खलील अहमद.
रिलीज : मनीष पांडे, सरफराज खान, रिली रोसौऊ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, अमन खान, प्रियम गर्ग, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, फिल साल्ट, कमलेश नागरकोटी.

राजस्थान रॉयल्स
रिटेन : संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, आवेश खान (लखनऊ की टीम से ट्रेड करके आये), यशस्वी जायसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा.
रिलीज : देवदत्त पडिक्कल (लखनऊ की टीम को ट्रेड किये गये), मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल बाजिथ, कुलदीप यादव, जो रूट, जेसन होल्डर, ओबेद मैककॉय.

रॉयल चैलेंजर्स बेगलोर
रिटेन : फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड किये गये), विशाक विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार.
रिलीज : वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव.

पंजाब किंग्स
रिटेन : शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, शिवम सिंह, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, गुरनूर बरार, विदवथ कावेरप्पा.
रिलीज : भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










