INDW vs AUSW ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 258 रन पर रोका, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट चटकाए

Updated:
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 258 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाए.

विज्ञापन
undefined

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मुकाबले में 258 रन पर रोक दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में फोबे लिचफील्ड (63 रन) और एलिसे पैरी (50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत आठ विकेट पर 258 रन बनाए.

विज्ञापन
undefined

भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं. दीप्ति ने 10 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट झटके. उनके अलावा पूजा वस्त्राकर, श्रेयांका पाटिल और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट हासिल किए.

undefined

क्षेत्ररक्षण में भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए, नहीं तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर और भी कम होता. रेणुका सिंह ठाकुर की पारी की दूसरी ही गेंद पर अमनजोत कौर ने फोबे लिचफील्ड का कैच टपकाया, जिन्होंने सबसे अधिक रन बनाए.

undefined

भारतीय महिला टीम ने कुल 7 कैच टपकाए. पहले मुकाबले में जब भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, तब भी फिल्डिंग काफी खराब हुई थी. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद इस बात को स्वीकार भी की थी.

undefined

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 40 के स्कोर पर कप्तान एलिसा हेली के रूप में लगा. हेली को पूजा वस्त्राकर ने बोल्ड कर दिया. उन्होंने केवल 13 रन बनाए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज फोबे के साथ एलिसे पैरी ने 93 रनों की साझेदारी की.

undefined

133 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा. पैरी 50 रन बनाकर डेब्यू करने वाली श्रेयांका पाटिल की गेंद पर रिचा घोष के हाथों कैच आउट हो गईं. दीप्ति शर्मा ने सबसे किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट लिए.

undefined

एक समय 180 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के 6 बैटर आउट हो गए थे. लेकिन भारत को खराब फिल्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया के नीचले क्रम के बैटर्स ने टीम के लिए काफी रन जोड़े.

undefined

आखिरी दस ओवर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 70 से अधिक रन बनाए. दीप्ति शर्मा को किसी और गेंदबाज का वैसा साथ नहीं मिला, जैसी उन्हें मिलनी चाहिए थी. पूजा वस्त्राकर डेथ ओवरों में महंगी साबित हुईं.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोबे और पैरी के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े को नहीं छू पाया. तीसरा उच्च स्कोर 28 रन था, जो अलाना किंग ने बनाए थे. उन्होंने 17 गेंद पर तीन छक्के लगाए.

undefined

भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 50 ओवर में 259 रन बनाने होंगे. तीन मैचों की सीरीज में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें होंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola