ePaper

INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम की 190 रनों से करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप

Updated at : 02 Jan 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम की 190 रनों से करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप

Mumbai: Australian bowler Alana King with teammate celebrates the wicket of Indian batter Amanjot Kaur during the third ODI cricket match between India and Australia, at Wankhede Stadium, in Mumbai, Tuesday, Jan. 2, 2024. (PTI Photo/Shashank Parade)(PTI01_02_2024_000324A)

भारतीय महिला टीम को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 190 रनों से हराया. इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप कर लिया है. भारत घर में ऑस्ट्रेलिया से 16 साल से हार रहा है.

विज्ञापन
undefined

बेहतरीन फॉर्म में चल रही फोएबे लिचफील्ड के शतक की मदद से रिकॉर्ड स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और आखिरी वनडे क्रिकेट मैच में भारत को 190 रन से करारी शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया. भारतीय महिला टीम का इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को वनडे में अपने घरेलू मैदान पर हराने का पिछले 16 साल से चला आ रहा इंतजार बढ़ गया

undefined

ऑस्ट्रेलिया की यह भारतीय धरती पर वनडे में लगातार दसवीं जीत है. भारत 2007 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 338 रन का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. इसके जवाब में भारतीय टीम 32.4 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई.

undefined

लिचफील्ड ने 125 गेंद पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 119 रन की लाजवाब पारी खेली जबकि हीली ने 85 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 189 रन जोड़े जो भारत में किसी भी विरोधी टीम का किसी विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी है.

undefined

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में वह अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख पाई. बड़े लक्ष्य के सामने भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने पांचवें ओवर में ही यास्तिका भाटिया (06) का विकेट गंवा दिया जबकि उनकी सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना (29) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाई.

undefined

भाटिया और मंधाना को मेगन शट (23 रन देकर दो विकेट) ने आउट किया. कप्तान हरमनप्रीत कौर (03) का खराब प्रदर्शन जारी रहा. जॉर्जिया वेयरहम (23 रन देकर तीन विकेट) ने उन्हें बेथ मूनी के हाथों के कैच आउट कराने के बाद दूसरे मैच में 96 रन की शानदार पारी खेलने वाली रिचा घोष (19) को बोल्ड किया.

undefined

जेमिमा रोड्रिग्स (25) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन एशले गार्डनर (38 रन देकर एक विकेट) ने जल्द ही उनके तेवरों पर विराम लगा दिया. अलाना किंग (21 रन देकर दो विकेट) ने अमनजोत कौर (03) और पूजा वस्त्राकर (14) को पवेलियन की राह दिखाई जबकि अनुभवी स्पिनर एनाबेल सदरलैंड (नौ रन देकर दो विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करके ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत सुनिश्चित की.

undefined

दीप्ति शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद रही. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया तथा श्रेयंका पाटिल (37 रन देकर तीन विकेट) से मिले झटकों के बावजूद सपाट विकेट पर रन बनाना जारी रखा. भारत की तरफ से अमनजोत कौर ने भी दो विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 70 रन खर्च किए.

undefined

पहले दो मैच में 78 और 63 रन बनाने वाली लिचफील्ड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. वह जब 62 रन पर खेल रही थी तब अमनजोत की गेंद पर दीप्ति शर्मा ने उन्हें जीवनदान दिया था. दीप्ति ने आखिर में 40वें ओवर में लिचफील्ड को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया. यह वनडे में उनका 100वां विकेट था. दीप्ति यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की केवल चौथी गेंदबाज हैं.

undefined

पूजा वस्त्राकर (68 रन देकर एक विकेट) ने 29वें ओवर में हीली को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद पारी के 36वें ओवर में पाटिल ने बेथ मूनी (03) और ताहलिया मैकग्रा (00) को लगातार गेंदों पर पगबाधा आउट किया.

undefined

एशले गार्डनर के 27 गेंदों में चार चौकों की मदद से 30 रन, एनाबेल सदरलैंड के 21 गेंदों में 23 रन और अलाना किंग की 14 गेंद पर तीन छक्कों और एक चौके की मदद से खेली गई नाबाद 26 रन की आक्रामक पारी से ऑस्ट्रेलिया अपने रिकार्ड को बेहतर करने में सफल रहा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola