IND vs ZIM 2nd ODI: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
IND vs ZIM ODI Live Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने जिम्बाब्वे को 161 रन पर समेटा. भारत ने दूसरे मुकाबले में भी आसानी से जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. अब तीसरा मुकाबला एक औपचारिकता मात्र होगी जो 22 अगस्त को खेला जायेगा. दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भारतीय शीर्ष क्रम को थोड़ा परेशान जरूर किया. उन्होंने इतने छोटे लक्ष्य पर भी पांच विकेट झटक लिये.
भारत ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया
टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है. भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 161 रनों पर समेट दिया. जवाब में भारत ने पांच विकेट पर 25.4 ओवर में 167 रन बनाकर जीत दर्ज की. संजू सैमसन ने विजयी छक्का लगाया. उन्होंने 43 रनों की नाबाद पारी खेली.
दीपक हुड्डा आउट, टीम इंडिया को पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका लगा है. दीपक हुड्डा 25 रन बनाकर आउट हो गये हैं. हालांकि मैच पूरी तरह भारत के कब्जे में है. भारत को जीत के लिए अब केवल नौ रनों की जरूरत है. अगले बल्लेबाज अक्षर पटेल क्रीज पर आ चुके हैं. दूसरी छोर पर संजू सैमसन लगातार शॉट लगा रहे हैं.
टीम इंडिया को चौथ झटका, शुभमन गिल आउट
शुभमन गिल 33 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है.
भारत को तीसरा झटका, ईशान किशन आउट
ईशान किशन आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. किशन 13 गेंद पर केवल 6 रन ही बना सके. बाहर जाती गेंद को छेड़ने के कारण इनसाइड एज लगा और वे बोल्ड हो गये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने दीपक हुड्डा क्रीज पर आये हैं.
शिखर धवन आउट, भारत को दूसरा झटका
टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. शिखर धवन आउट हो गये हैं. उन्होंने चार चौकों की मदद से 21 गेंद पर 33 रन बनाये. धवन की जगह बल्लेबाजी करने ईशान किशन क्रीज पर आये हैं. दूसरी छोर पर शुभमन गिल उनका साथ दे रहे हैं.
भारत को पहला झटका, केएल राहुल आउट
शुभमन गिल की जगह आज शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने कप्तान केएल राहुल खुद आये थे. लेकिन वे अपनी लय हासिल नहीं कर पाये और एक रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये. भारत को पहला झटका लगा है. शुभमन गिल नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आये हैं. राहुल को विक्टर नाउची ने बोल्ड कर दिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए