IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
India vs West Indies Highlights: वेस्टइंडीज ने एक लो स्कोरिंग मैच में भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (29 जुलाई) बारबाडोस में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी 181 रन पर सिमट गयी. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा उसके बाद शुभमन गिल ने भी 34 रनों की पारी खेली, लेकिन और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका. जवाब में वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 36.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली. एक अगस्त को खेला जाने वाला मुकाबला निर्णायक होगा.
वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया
दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. वनडे सीरीज अब एक-एक से बराबर हो गया है. आखिरी मुकाबला एक अगस्त को खेला जायेगा जो निर्णायक होगा. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 181 रन बनाये. भारतीय टीम एक बेहतरी शुरूआत मिलने के बावजूद 40.5 ओवर में ऑल आउट हो गयी. जवाब में एक समय भारत ने वेस्टइंडीज को 91/4 पर ला दिया था. लेकिन उसके बाद साई होप ने एक छोर पकड़कर रखा और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.
साई होप ने जड़ा अर्धशतक
साई होप ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. होप ने 70 गेंद पर 51 रन बना लिये हैं. एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद होप ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया है. वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है.
वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
वेस्टइंडीज ने 22 ओवर की समाप्ति पर 103 रन बना लिये हैं. इस दौरान टीम के चार बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. तीन विकेट अकेले शार्दुल ठाकुर ने चटकाये हैं. कुलदीप यादव को एक सफलता मिली है. साई होप और केसी कार्ती क्रीज पर जमे हुए हैं.
वेस्टइंडीज को चौथा झटका, हेटमायर आउट
शिमरोन हेटमायर आउट हो गये हैं. उन्होंने नौ रनों की पारी खेली. कुलदीप यादव ने हेटमायर को बोल्ड कर दिया. वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा है. हालांकि वेस्टइंडीज ने आधे रन बना लिये हैं. नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर केसी कार्ती आये हैं.
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका, एलिक अथानाज आउट
शार्दुल ठाकुर को तीसरी सफलता मिली है. ठाकुर ने वेस्टइंडीज को तीसरा झटका देने के लिए एलिक अथानाज को बोल्ड कर दिया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर शिमरोन हेटमायर आये हैं. उनका साथ साई होप दे रहे हैं.
वेस्टइंडीज को दूसरा झटका, ब्रेंडन किंग आउट
शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर में दूसरे बल्लेबाज को भी आउट कर दिया है. सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं. वह पगबाधा आउट हुए हैं. वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा है. किंग की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान साई होप आये हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए