IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया, तीसरे ही दिन दर्ज की बड़ी जीत
Mohali: India’s bowler Ravindra Jadeja with teammates after the wicket of Sri Lanka’s captain Dimuth Karunaratne, during the 2nd day of the 1st test cricket match between India and Sri Lanka, at IS Bindra PCA Stadium, in Mohali, Saturday, March 05, 2022. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI03_05_2022_000202B)
India vs Sri Lanka Test भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हरा दिया है. रवींद्र जडेजा ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया. बल्ले से उन्होंने नाबाद 175 रन बनाए और दोनों पारियों में नौ विकेट भी लिए.
भारत ने पारी और 222 रनों से दर्ज की जीत
भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 222 रन से जीत दर्ज की है. भारत ने पहली पारी में 574 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने दोनों पारियों में क्रमश: 174 और 178 रन बनाए. इस प्रकार तीसरे ही दिन भारत ने पहला टेस्ट अपने नाम कर लिया. विराट कोहली का 100वां टेस्ट यादगार बन गया.
श्रीलंका को आठवां झटका, लसिथ आउट
लसिथ एम्बुलडेनिया आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. श्रीलंका को आठवां झटका लगा है. भारत जीत से केवल दो विकेट दूर है. रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में भी चार विकेट चटका दिए हैं.
भारत जीत से केवल 3 विकेट दूर
भारत श्रीलंका से पहले टेस्ट में जीत से केवल 3 विकेट दूर है. इस समय श्रीलंका की टीम 145 रन पर 7 विकेट गंवाकर हार टालने की कोशिश में है. श्रीलंका की ओर से इस समय क्रीज पर निरोशन डिकवेला और लसिथ एम्बुलडेनिया जमे हुए हैं.
हार की कगार पर श्रीलंका, 7 विकेट गिरे
हार की कगार पर श्रीलंका की टीम पहुंच गयी है. चाय के बाद तक सात बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं.
धनंजय डी सिल्वा आउट, श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
धनंजय डी सिल्वा आउट हो गये हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 30 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने उन्हें आउट कर दिया है. इस प्रकार दूसरी पारी में श्रीलंका के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. आज खेल का तीसरा दिन है. उनकी जगह चरिथ असालंका क्रीज पर आए हैं.
श्रीलंका को तीसरा झटका, दिमुथ करुणारत्ने आउट
मोहम्मद शमी ने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को आउट कर दिया है. इस प्रकार दूसरी पारी में श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए