Ind vs SL : हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया से बाहर करने की मांग, खराब प्रदर्शन के बाद फूटा फैन्स का गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

India’s Virat Kohli, center, is escorted from the ground with teammates after winning their T20 World Cup cricket match against Pakistan in Melbourne, Australia, Sunday, Oct. 23, 2022. AP/PTI(AP10_23_2022_000236A)

India vs Sri Lanka 2nd odi : दीपक चाहर (Deepak Chahar) के ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से रौंदकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. श्रीलंका के खिलाफ रोमांच जीत के बाद टीम इंडिया की जमकर तारीफ हो रही है, तो (Hardik Pandya) फैन्स के निशाने पर आ गये हैं.

विज्ञापन

India vs Sri Lanka 2nd odi : दीपक चाहर (Deepak Chahar) के ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से रौंदकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. एक ओर श्रीलंका के खिलाफ रोमांच जीत के बाद टीम इंडिया और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जमकर तारीफ हो रही है, तो दूसरी और ऑलरांडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) फैन्स के निशाने पर आ गये हैं.

विज्ञापन

फैन्स पांड्या को लगातार टारगेट कर रहे हैं और उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर देने की मांग तक कर डाला. दरअसल श्रीलंका के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में हार्दिक को मौका दिया गया, लेकिन उनका प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में जब टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था उसी हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन उन्होंने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट श्रीलंका को सौंप दिया.

पांड्या ने गेंदबाजी में भी निराश किया. उन्होंने दूसरे वनडे में 4 ओवर की गेंदबाजी में 20 रन दिये और कोई भी विकेट नहीं लिया. जबकि उन्होंने 1 नो बॉल और 7 वाइड गेंद भी फेंक डाले. पहले मैच में पांड्या को बल्लेबाजी में मौका नहीं मिला था और गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया था.

पांड्या के खराब प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर हंगामा

हार्दिक पांड्या के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा जारी है. पांड्या को लेकर फैन्स लगातार मीम्स बना रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. कई फैन्स ने तो बीसीसीआई से उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की गुहार भी लगा दी है.

Also Read: India vs Sri Lanka : राहुल द्रविड ने श्रीलंका पर धमाकेदार जीत के बाद खिलाड़ियों को दिया विनिंग स्पीच, VIDEO

गौरतलब है कि श्रीलंका के 276 रन के लक्ष्य को भारत ने दीपक चाहर के नाबाद 69 रन और भुवनेश्वर कुमार के नाबाद 19 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 49 ओवर और एक गेंद पर हासिल कर लिया. 50वें ओवर की पहली गेंद पर चाहर ने चौका जमाकर टीम इंडिया को जीत दिलाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola