IND vs ENG: थोर्प को है उम्मीद, स्टोक्स को नहीं भूलना चाहिए कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है

Updated at : 22 Feb 2021 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: थोर्प को है उम्मीद, स्टोक्स को नहीं भूलना चाहिए कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @ECB ON SATURDAY, Feb. 6, 2021** Chennai: Spinner Ravichandran Ashwin during the 2nd day of first cricket test match between India and England, at MA Chidambaram Stadium ,in Chennai, Saturday, Feb. 6, 2021. (ECB/PTI Photo)(PTI02_06_2021_000185B)

अहमदाबाद : भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को खेलने में नाकाम रहे बेन स्टोक्स का बचाव करते हुए इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने सोमवार को कहा कि इस स्टार हरफनमौला को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने का माद्दा है. पहले दो टेस्ट में अश्विन ने तीन बार स्टोक्स को आउट किया.

इस बारे में पूछने पर थोर्प ने कहा, ‘यह चुनौतीपूर्ण है. बेन की खेलने की शैली कई बार अलग अलग होती है. वह पारी का सूत्रधार भी बन सकता है. उसमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है और उसे यह भूलना नहीं चाहिए.’ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला इस समय 1-1 से बराबरी पर है.

अश्विन की तारीफ करते हुए थोर्प ने कहा, ‘वह काफी खतरनाक गेंदबाज है और पिच स्पिनरों की मददगार हो तो उसका सामना करना काफी कठिन हो जाता है.’ सहायक कोच ने स्वीकार किया कि आगामी श्रृंखला काफी कठिन होने वाली है. उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों को साफ तौर पर पता होना चाहिए कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार कैसे कर सकते हैं. इसके अलावा अपने बेसिक्स पर ध्यान देकर शांतचित्त होकर खेलना होगा.’

Also Read: IND vs ENG Test Series: फिटनेस टेस्ट पास कर उमेश यादव ने टीम में बनाई जगह, जानिए कौन हुआ बाहर

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर रहे जाक क्राले समेत सभी खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध हैं. इनमें जॉनी बेयरस्टॉ भी शामिल है. 24 फरवरी से अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. यह टेस्ट मैच डे नाइट होगा और गुलाबी गेंद से खेला जायेगा.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola