India vs England T20I: इंग्लैंड ने आठ विकेट से भारत को हराया, बेकार गयी कोहली की विराट पारी
India vs England T20 International: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी लगभग तय है. केएल राहुल (KL Rahul) को भी टीम में जगह दी गयी है. सूर्यकुमार यादव को बाहर रखा गया है. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के बदले खेल रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. यहां इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है.
इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया
तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है. भारतीय कप्तान विराट कोहली की 77 रन की नाबाद पारी बेकार चली गयी. इंग्लैंड की ओर से बटलर ने सबसे अधिक 83 रन की पारी खेली है.
बटलर की तूफानी पारी, जमाया अर्धशतक
भारत के लक्ष्य 157 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम दो विकेट खोकर जीत के करीब पहुंच चुकी है. जबकि बटलर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बना लिया है. जिसमें उन्होंने अब तक 5 चौके और 3 छक्के जमाये हैं.
इंग्लैंड को दूसरा झटका, सुंदर के शिकार हुए मलान
टीम इंडिया को वाशिंगटन सुंदर ने दूसरी सफलता दिलायी. सुंदर ने मलान को पंत के हाथों स्टंप कराया. मलान ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 10 ओवर में दो विकेट पर 84 रन है. मलान के आउट होने के बाद बेयरस्टॉ मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
इंग्लैंड को पहला झटका
जेसन रॉय के रूप में जेसन रॉय को पहला झटका लगा है. रॉय 9 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए हैं.
भारत ने इंग्लैंड को दिया 157 रन का लक्ष्य
भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए. इग्लैंड को जीत के लिए 157 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से सबसे ज्यादा 77 रन विराट कोहली ने बनाए.
टीम इंडिया के 100 रन पूरे
16 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गये हैं. हार्दिक पांड्या और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए