India vs Australia Score 4th Test Day 5: आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद ऋषभ पंत बने प्लेयर ऑफ द मैच, रहाणे ने कहा जीत बहुत खास
India vs Australia, LIVE Score 4th Test Day 5: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों के सीरीज को 2-1 से जीत लिया,सिडनी टेस्ट ड्रॉ खेला गया था. आज के मैच के हीरो रहे ऋषभ पंत जिन्होंने शानदार 89 रन की पारी खेलेी और 138 गेंद पर नौ चौके और एक छक्के जड़े. शुभमन गिल ने भी 146 गेंद में 91 रन बनाये और मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे. भारत ने यह सीरीज जीतकर लगातार दूसरी बार कंगारुओं को उनके घर में पीटकर सीरीज जीता है.
आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद ऋषभ पंत बने प्लेयर ऑफ द मैच, रहाणे ने कहा जीत बहुत खास
आस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज में मात देने के बाद ऋषभ पंत प्लेयर ऑफ द मैच बनाये गये हैं, जबकि पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया है. रहाणे ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी लेने के बाद कहा कि यह जीत बहुत खास है.
आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर भारत मैच जीता, सीरीज पर 2-1 से कब्जा
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की और मैच के पांचवें दिन 300 सौ से अधिक के रन को चेज किया. यह अपने एक रिकॉर्ड है क्योंकि टेस्ट मैच में मैच के अंतिम दिन 250 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए अबतक किसी टीम ने जीत दर्ज नहीं की थी. आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा कर एक तरह से भारत ने आस्ट्रेलिया को मुंह तोड़ जवाब दिया है और सीरीज में जितना अपमान खिलाड़ियों का हुआ था उसका एक तरह से बदला लिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों के सीरीज को 2-1 से जीत लिया,सिडनी टेस्ट ड्रॉ खेला गया था. आज के मैच के हीरो रहे ऋषभ पंत जिन्होंने शानदार 89 रन की पारी खेलेी और 138 गेंद पर नौ चौके और एक छक्के जड़े. शुभमन गिल ने भी 146 गेंद में 91 रन बनाये और मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे. भारत ने यह सीरीज जीतकर लगातार दूसरी बार कंगारुओं को उनके घर में पीटकर सीरीज जीता है.
सुंदर के बाद शार्दुल आये ग्राउंड पर
वाशिंगटन सुंदर आउट हो गये हैं और उनकी जगह लेने के लिए ग्राउंड पर शार्दुल ठाकुर आये हैं.
जीत के लिए भारत को चाहिए 33 बॉल में 19 रन
जीत के लिए भारत को चाहिए 33 बॉल में 19 रन
मैच जीतने के लिए भारत को चाहिए 50 रन
भारत अगर मैच जीतना चाहता है तो उसे 50 रन बनाने हैं, लेकिन 93 ओवर का मैच खेला जा चुका है. ऐसे में भारत को बड़े शॉट्स लगाने होंगे तभी वह मैच जीत सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए