ePaper

Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, देखें एशिया कप सुपर 4 का पूरा शेड्यूल

Updated at : 03 Sep 2022 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, देखें एशिया कप सुपर 4 का पूरा शेड्यूल

एशिया कप में गुरुवार को आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रनों से रौंद दिया. इसी के साथ पाक सुपर 4 में प्रवेश करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई. यहां देखें सुपर 4 के मैचों का पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन

एशिया कप (Asia Cup 2022) में लीग चरण समाप्त हो गया और अब बारी सुपर 4 की है. तीन-तीन टीमों के दो ग्रुप से एक-एक टीम ग्रुप A से हांगकांग और ग्रुप B से बांग्लादेश बाहर हो गईं, जबकि दो-दो मुकाबले जीत कर भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने सुपर 4 में जगह बनाई है. अब इन चारों टीमों के बीच मुकाबले होंगे और टॉप दो टीमों के बीच 11 सितम्बर को दुबई में फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.

भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे. पाकिस्तान ने गुरुवार को हांगकांग को 155 रनों से हराकर सुपर 4 में प्रवेश कर लिया है. वहीं भारत पहले ही सुपर 4 में जगह बना चुका है. ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमें सुपर फोर मुकाबले में भिड़ेंगी. बता दें कि भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चमके थे. उन्होंने आखिरी ओवर में धोनी स्टाइल में छक्का जड़ कर मैच फिनिस किया था.

Also Read: PAK vs HK Highlights: पाकिस्तान ने हांगकांग को रिकॉर्ड 155 रनों से हराया, सुपर 4 में भारत से भिड़ेगा पाक
Asia Cup सुपर 4 की टीमें

सबसे पहले ग्रुप B से अफगानिस्तान ने सुपर 4 में एंट्री की थी, इसके बाद ग्रुप A से भारत ने जगह बनाई. इन दोनों टीमों ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई थी. इसके बाद गुरुवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया और शुक्रवार को पाकिस्तान ने हांगकांग को रौंद कर अंतिम 2 टीमों के रूप में सुपर 4 में अपनी जगह पक्की की है. अब भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान के बीच ही मुकाबले खेले जाने हैं. वहीं 11 सितम्बर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.

Asia Cup 2022 सुपर 4 का पूरा शेड्यूल

3 सितम्बर, शनिवार – श्रीलंका vs अफगानिस्तान, शारजाह

4 सितम्बर, रविवार – भारत vs पाकिस्तान, दुबई

6 सितम्बर, मंगलवार – भारत vs श्रीलंका, दुबई

7 सितम्बर, बुधवार – पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, दुबई

8 सितम्बर, गुरुवार – भारत vs अफगानिस्तान, दुबई

9 सितम्बर, शुक्रवार – श्रीलंका vs पाकिस्तान, दुबई

11 सितम्बर, रविवार – फाइनल मैच, दुबई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola