Ind vs Pak Women’s T20: पाकिस्तान ने भारत को 13 रनों से हराया, टीम इंडिया की पहली हार
Women’s T20 Asia Cup 2022: महिला टी20 एशिया कप में आज (7 अक्टूबर) भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान की टीम (IND-W vs PAK-W) से हुआ. यह मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहली पारी में 137 रन बनाये. जवाब में उतरी भारतीय टीम 124 रन पर ही सिमट गयी. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 13 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम की यह पहली हार है. वहीं, पाकिस्तान महिला टीम बिस्माह मारुफ की कप्तानी में अपने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर चुकी है.
पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से हराया
पाकिस्तान ने भारत को 13 रनों से हरा दिया है. 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 124 रन ही बना सकी. ऋचा घोष से सबसे ज्यादा 26 रन बनाये. भारत की बल्लेबाजी आज बेहद खराब रही. एक भी जोड़ी लंबी साझेदारी नहीं कर पायी.
ऋचा घोष आउट, भारत को नौवां झटका
ऋचा घोष 13 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. भारत को नौवां झटका लगा है. एक ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत है.
भारत को लगा छठा झटका, दीप्ति शर्मा आउट
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के रूप में भारत को छठा झटका लगा है. दीप्ति शर्मा 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुई हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने ऋचा घोष क्रीज पर आयी हैं.
टीम इंडिया को लगा पांचवां झटका, हेमलता आउट
दयालन हेमलता आउट हो गयी हैं. टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं.
भारत ने तीन विकेट खोया
भारत ने पाकिस्तान के 137 रन के जवाब में 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 50 रन बना लिये हैं. मैदान पर अभी हेमलता 14 रन और पूजा शून्य के स्कोर पर खेल रही हैं.
भारतीय पारी की शुरुआत
पाकिस्तान ने 137 रन का जवाब देने के लिए भारतीय ओपनर मैदान में उतर चुके हैं. मेघना और स्मृति मंदाना पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतर चुकी हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए