ePaper

IND W VS AUS W: जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं फाइनल मुकाबला

Updated at : 09 Jan 2024 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
IND W VS AUS W: जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं फाइनल मुकाबला

भारतीय महिला टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेलने के लिए उतरेगी. सभी दर्शक जानना चाहते हैं कि वो ये मुकाबला कब और कहाँ मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेलने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में आठ विकेट की नुकसान पर 131 रन का टारगेट दिया था. जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से पार कर लिया. आज दोनों टीम की नजरें सीरीज जीत पर होगी. यदि भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतती है तो यह भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीत पर होगी. सभी दर्शक जानना चाहते हैं कि वो ये मुकाबला कब और कहाँ मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

यहां मुफ्त में देख सकते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला

ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले को हम सभी स्पोर्स्ट18 पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा सभी क्रिकेट प्रेमी मैच का लुत्फ ऑनलाइन जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं.

INDW VS AUSW: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को सिर्फ सात मैचों में जीत मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने 24 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच टाई रहा है और एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला था. भारतीय मैदानों पर दोनों के बीच 13 मैच हुए हैं. टीम इंडिया इस दौरान दो मुकाबले में हासिल कर पाई है. उसे 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

INDW VS AUSW: मौसम पूर्वानुमान

नवी मुंबई के लिए मौसम का पूर्वानुमान आशाजनक लग रहा है, बारिश की कोई संभावना नहीं है. आर्द्रता का स्तर 31% रहने की उम्मीद है, जिसे खेलने के लिए आरामदायक स्थितियां उपलब्ध होंगी. इसके अतिरिक्त, 9 किमी/घंटा की गति से हल्की हवा चलने वाली है, जो वातावरण में सुखद स्पर्श जोड़ती है. पूर्वानुमान में 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान के साथ एक रोमांचक और निर्बाध क्रिकेट मैच के लिए अनुकूल मौसम की स्थिति का सुझाव दिया गया है. वहीं रात के समय तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा.

INDW VS AUSW: पिच रिपोर्ट

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. हालांकि स्पिनर खेल को प्रभावित करने के मौके खोज सकते हैं, लेकिन आम तौर पर उम्मीद उच्च स्कोर वाले मैच की होती है. इस पिच लंबे लंबे छक्के और चौके देखने को मिलते है. इस पिच का फायदा बल्लेबाजों को अधिक मिलेगी.

भारत महिला टीम संभावित प्लेइंग 11

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, सैका इशाक/यास्तिका भाटिया

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम संभावित प्लेइंग 11

एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, एशले गार्डनर, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग.

भारतीय महिला टीम

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, मन्नत कश्यप, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, तितास साधु.

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिस पैरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, एलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट्ट, ग्रेस हैरिस, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, जेस जोनासेन.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola