IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, Women’s T20 WC 2023 में लगातार दूसरी जीत
ICC Womens T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. 9वें मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 6 विकेट से हराया. वेस्टइंडीज के 118 रन के लक्ष्य को भारत ने 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में 119 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से ऋचा घोष ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन बनाये. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाये.
भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया. भारतीय महिला टीम ने ऋचा घोष के नाबाद 44 रन और हरमनप्रीम कौर की 33 रनों की कप्तानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज के 118 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. ऋचा ने 32 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाये. जबकि कौर ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों की मदद से 33 रन बनाये. ओपनर शैफाली वर्मा 28 और मंधाना ने 10 रन की पारी खेली. भारत की जीत में दीप्ति शर्मा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. भारत की यह वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत है.
10 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन
वेस्टइंडीज के 118 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 10 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट खोकर 64 रन बना लिया है. इस समय क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष जमी हुए हैं.
भारत को तीसरा झटका, शैफाली वर्मा 28 रन पर आउट
भारत को शैफाली वर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है. शैफाली ने 23 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौकों की मदद से उन्होंने 28 रन बनाया.
भारत को दूसरा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स 1 रन पर आउट
भारत को 6ठे ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. जेमिमा रोड्रिग्स केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं. रोड्रिग्स ने 5 गेंदों का सामना किया.
भारत को पहला झटका, मंधाना आउट
भारतीय टीम को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. ओपनर स्मृति मंधाना केवल 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं. मंधाना ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने दो चौके जमाये.
भारत की अच्छी शुरुआत, तीन ओवर में बिना विकेट खोये 31 रन
वेस्टइंडीज के 118 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है. भारत ने बिना विकेट गंवाये तीन ओवर में 31 रन बनाया लिया है. इस समय ओपनर स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा क्रीज पर जमी हुई हैं.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए