IND vs SA: बल्ले से कमाल किए बिना विराट कोहली ने बना डाला रिकॉर्ड, धोनी-गावस्कर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

India Vs South Africa, 1st Test: भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
India Vs South Africa, 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को पहला टेस्ट शुरू हो गया. भारत ने सेचुरिंयन स्पोर्ट्स पार्क पर खेले जा रहे मुकबाले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान विराट कोहली की टॉस के मामले में किस्मत काफी खराब रही है लेकिन बॉक्सिंग डे टेस्ट में कोहली टॉस के बॉस बनकर चमके. बॉक्सिंग डे टेस्ट में टॉस अपने नाम करके विराट कोहली ने भारत के धोनी से लेकर गावस्कर तक कई दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि इससे पहले टेस्ट टी20 वर्ल्ड कप के कई अहम मुकाबलों में टॉस गंवा बैठे थे.
भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक टॉस जीतनेवाले कप्तान बन गये हैं. कोहली ने मो अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा है. विराट ने अब तक 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए टॉस जीते हैं. वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 29 टेस्ट, एमएस धोनी ने 26 टेस्ट और सुनील गावस्कर ने 22 टेस्ट में कप्तानी करते हुए टॉस जीते हैं. गौरतलब है कि विराट पिछले कुछ समय से लगातार टॉस हार रहे थे. आईपीएल 2021 से लेकर टी-20 वर्ल्ड कप तक, उन्हें अधिकतर मौकों पर टॉस के मामले में निराशा हाथ लगी.
Also Read: IPL चैंपियन खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को कहा अलविदा, अमेरिका में खेलने के लिए देश छोड़ा
वहीं मैच की बात करे तो पहला दिन पूरी तरह से भारत के बल्लेबाजों के नाम रहा. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया तो मयंक अग्रवाल ने भी 60 रन बनाया. राहुल ने 248 गेंद में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 122 रन की पारी खेली. बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 272 रन बनाये. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलायी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी निभायी. यह दक्षिण अफ्रीका में भारत की ओर से 10वीं सबसे बड़ी साझेदारी है. वहीं एक दशक के बाद भारतीय ओपनर्स दक्षिण अफ्रीका में शतकीय साझेदारी निभाने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




