ePaper

IND vs SA: रांची में होने वाले दूसरे वनडे मैच पर छाये संकट के बादल, बारिश के आसार, बढ़ी फैंस की चिंता

Updated at : 08 Oct 2022 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: रांची में होने वाले दूसरे वनडे मैच पर छाये संकट के बादल, बारिश के आसार, बढ़ी  फैंस की चिंता

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (9 अक्तूबर) को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच पर संकट के बादल छाये हुए है. शुक्रवार को रांची में हुई हल्की बारिश के बाद मैदान को पूरी तरह तीरपाल से ढक दिया गया है. वहीं मौसम विभाग ने मैच के दिन बारिश होने की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

IND vs SA 2nd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (9 अक्तूबर) को दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है. दोनों ही टीमें शुक्रवार को रांची पहुंच चुकी है. वहीं इस मैच पर संकट के बादल छाये हुए हैं. दरअसल, रांची में हुई हल्की बारिश के बाद ग्राउंड स्टाफ तिरपाल से मैदान को ढंकते नजर आए. इससे पहले मौसम विभाग ने भी मैच के दिन बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में यह वनडे मुकाबला भी पहले मैच की तरह बारिश से प्रभावित हो सकता है.

मैच के दौरान हो सकती है बारिश

रांची में 9 अक्तूबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 9 अक्तूबर की दोपहर (सेकेंड हाफ) में आकाश में बादल छाये रहने व हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. ऐसे में क्रिकेट फैंस की चिंता और भी बढ़ गई है. वहीं जेएससीए प्रेसिडेंट संजय सहाय ने बताया कि बारिश को देखते हुए मैच की तैयारी की जा रही है. ग्राउंड के चारों तरफ कवर लगाया गया है. ड्रेनेज की भी व्यवस्था है, जिसके कारण बारिश होने के 45 मिनट के बाद आउटफील्ड सूख जायेगा.

Also Read: IND vs SA ODI: रांची पहुंची दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम, क्रिकेटप्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत
पहले वनडे में भी बारिश ने बिगाड़ा था खेल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे बारिश के कारण लगभग ढाई घंटी देर से शुरू हुआ था और यह मैच 40-40 ओवरों का खेला गया था. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन भारतीय टीम निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर महज 240 रन बना सकी और 9 रनों से हार गई. हालांकि, भारत के लिए संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा.

भारतीय टीम स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

Also Read: IND vs SA: दूसरे वनडे के लिए रांची पहुंची भारतीय टीम, पूल में मस्ती करते दिखे कप्तान धवन के साथ गिल-किशन
दक्षिण अफ्रीका टीम स्क्वॉड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola