ePaper

IND vs SA: चोट के कारण बाहर हो सकते हैं दीपक चाहर, शाहबाज को डेब्यू का मौका, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI

Updated at : 08 Oct 2022 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: चोट के कारण बाहर हो सकते हैं दीपक चाहर, शाहबाज को डेब्यू का मौका, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला रविवार (9 अक्टूबर) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं चोट के चलते दीपक चाहर इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. जबकि शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. जानें कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग XI.

विज्ञापन

IND vs SA 2nd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार (9 अक्टूबर) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 9 रनों से हारकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा. वहीं मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बूरी खबर आ रही है. दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं दूसरे वनडे में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI.

शाहबाज अहमद को मिल सकता है डेब्यू का मौका

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी दीपक चाहर नहीं खेल पाए थे. चाहर मैच से पहले हुए अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे. वहीं अब इस चोट के चलते दीपक चाहर इस वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में आवेश खान अब दूसरे मुकाबले के लिए टीम में बने रहेंगे, जबकि शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी.

Also Read: IND vs SA: रांची में होने वाले दूसरे वनडे मैच पर छाये संकट के बादल, बारिश के आसार, बढ़ी फैंस की चिंता
पहले वनडे मैच में मिली थी हार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे बारिश के कारण प्रभावित मैच 40-40 ओवरों का खेला गया था. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन भारतीय टीम निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर महज 240 रन बना सकी और 9 रनों से हार गई. हालांकि, भारत के लिए संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी.

भारत संभावित प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, अवेश खान.

Also Read: IND vs SA: दूसरे वनडे के लिए रांची पहुंची भारतीय टीम, पूल में मस्ती करते दिखे कप्तान धवन के साथ गिल-किशन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola