ePaper

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे बने कप्तान

Updated at : 12 Nov 2021 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे बने कप्तान

India Vs New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.

विज्ञापन

India Vs New Zealand Test Series : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से शुरु हो रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को 16 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में आजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी गयी है वहीं चेतेश्वर पुजारा उपक्तान बनाया गया है. बता दें कि विराट कोहली पहले टेस्ट के लिए मौजूद नहीं रहेंगे 3 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम से जुड़ेंगे. विराट को टी20 सीरीज और पहले टेस्ट से आराम दिया गया है.

कानपुर और मुंबई में होनेवाले दोनों टेस्ट से बाहर रहनेवाले अन्य बड़े खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत तथा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी जोड़ी है. टी-20 सीरीज में टीम की अगुआई करने के बाद रोहित को भी आराम दिया गया है. बता दें कि रोहित शर्मा भारत को नये टी20 कप्तान हैं और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे. टेस्ट मैच कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा. कोहली मुंबई में तीन दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए वापसी करेंगे. भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान कई बार ‘बायो-बबल’ थकान के बारे में बात कर चुके हैं.

Also Read: सेमीफाइनल से पहले ICU में भर्ती था पाक का यह बल्लेबाज, मैच में उतरते ही मचाया धमाल, बना सिक्सर किंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. वहीं दूसरे टेस्ट में विराट कोहली कप्तान होंगे.

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड शेड्यूल

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टी20 सीरीज

  • 1st T20 Match : 17 नवंबर : जयपुर

  • 2nd T20 Match :19 नवंबर : रांची

  • 2rd T20 Match : 21 नवंबर : कोलकाता

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट सीरीज

  • पहला टेस्‍ट : 25 से 29 नवंबर : कानपुर

  • दूसरा टेस्‍ट : 03 से 07 दिसंबर : मुंबई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola