IND vs NZ 3rd T20I: ‘क्लीन स्वीप' की तैयारी में टीम इंडिया, कप्तान ने टीम में बदलाव के दिये संकेत

Ranchi: Indian bowler Axar Patel celebrates with his teammates after dismissing New Zealand batsman Mark Chapman during their 2nd Twenty20 cricket match at JSCA International Stadium Complex in Ranchi, Friday, Nov. 19, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI11_19_2021_000297B)
रोहित ने ईडन गार्डन पर ही वनडे क्रिकेट में 264 रन बनाये थे और यहीं पर कप्तान के तौर पर पहली श्रृंखला 3-0 से जीतना उनके लिए सोने पे सुहागा होगा. कोच राहुल द्रविड़ को इस तरह की शानदार जीत के बाद नयी भूमिका में ढलने में मदद मिलेगी.
कोलकाता : 19 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. अब कोलकाता के ईडेन गार्डेन में भारत न्यूजीलैंड को हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगा. कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले टीम में कुछ बदलाव के संकेत दिये हैं.
रोहित शर्मा अपने आक्रामक तेवर नहीं छोड़ेंगे लेकिन रविवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. जयपुर और रांची में जीतने के बाद भारतीय टीम श्रृंखला अपने नाम कर चुकी है लेकिन ‘क्लीन स्वीप’ करने के लिए ईडन गार्डन से बेहतर जगह नहीं हो सकती. बतौर पूर्णकालिक टी-20 कप्तान रोहित की यह पहली श्रृंखला है जिसमें पहले दोनों टॉस उन्होंने जीते हैं.
Also Read: IND vs NZ: रोहित शर्मा ने 5 छक्के जड़कर बनाया कीर्तिमान, एक ही मैच में तोड़े कई रिकॉर्ड
इससे हालात का फायदा उठाने में मदद मिली और गेंदबाजों तथा बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा. रोहित ने ईडन गार्डन पर ही वनडे क्रिकेट में 264 रन बनाये थे और यहीं पर कप्तान के तौर पर पहली श्रृंखला 3-0 से जीतना उनके लिए सोने पे सुहागा होगा. कोच राहुल द्रविड़ को इस तरह की शानदार जीत के बाद नयी भूमिका में ढलने में मदद मिलेगी. इसके एक सप्ताह के भीतर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने वाली है.
रोहित और द्रविड़ अब रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर परखना चाहेंगे. छठे गेंदबाज को चुनने की दशा में वेंकटेश अय्यर से गेंदबाजी कराई जा सकती है चूंकि हुगली नदी से उठने वाली हवाओं से उन्हें अतिरिक्त स्विंग मिलेगी. रूतुराज गायकवाड़, आवेश खान और ईशान किशन उम्मीद कर रहे होंगे कि कप्तान उन्हें इस मैच में मौका देंगे. आईपीएल में आरेंज कैप रहे गायकवाड़ पहले तीन स्थानों में से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
इसके लिए कप्तान रोहित या उपकप्तान के एल राहुल को बाहर बैठना होगा. राहुल को बाहर करना सटीक होगा क्योंकि चार दिन बाद उन्हें टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. इसी तरह दीपक चाहर या भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को उतारा जा सकता है. अक्षर पटेल या रविचंद्रन अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल खेल सकते हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से लगातार खेल रहे ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.
इस श्रृंखला का सबसे बड़ा हासिल अश्विन का फॉर्म रहा जिन्होंने दोनों मैचों में किफायती गेंदबाजी करके 23 और 19 रन देकर क्रमश: दो और एक विकेट लिया. वह ‘प्लेयर आफ द सीरिज ‘ पुरस्कार के दावेदार बन गये हैं जबकि चार साल तक उन्हें सीमित ओवरों की टीम में उतारा नहीं गया. न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत 15वें से 20वें ओवर के बीच है जिसमें उनके बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे.
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड : टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी.
समय : मैच 21 नवंबर दिन रविवार को शाम सात बजे शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




