IND vs BAN Test: रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर, अभिमन्यु ईश्वरन टीम से जुड़े, केएल राहुल होंगे कप्तान

India's Rohit Sharma walks oak after being dismissed by England's Reece Topley during the third T20 international cricket match between England and India at Trent Bridge in Nottingham, England, Sunday, July 10, 2022. AP/PTI(AP07_10_2022_000305B)
कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं. उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे. रोहित शर्मा की जगह बल्लेबाज के तौर पर भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है. ईश्वरन टीम के साथ जुड़ गये हैं.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ यहां बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से रविवार को बाहर हो गये. बांग्लादेश के खिलाफ सात दिसंबर को मीरपुर में खेले गये दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान रोहित के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गयी थी. वनडे सीरीज के दौरान केवल रोहित ही चोटिल नहीं हुए हैं. दीपक चाहर और कुलदीप सेन को भी चोट के कारण बाहर होना पड़ा है.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी बयान के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी. उन्हें इस चोट के लिए उचित प्रबंधन की सलाह दी गयी है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बीसीसीआई ने कहा कि सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी.
Also Read: IND vs BAN: चोटिल रोहित शर्मा मुंबई वापस लौटे, बांग्लादेश सीरीज हार पर आया चीफ कोच राहुल द्रविड़ का बयान
बोर्ड ने बताया कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने पहले टेस्ट के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को उनकी जगह टीम में शामिल किया है. सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से है और रोहित के पास फिटनेस हासिल करने के लिए काफी कम समय है. ईश्वरन ने बांग्लादेश के मौजूदा दौरे पर ए टीम के लिए दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 299 रन बनाये थे. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और नये खिलाड़ी सौरभ कुमार को चोटिल मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है.
बायें हाथ के स्पिनर सौरभ ने ए टीम की टेस्ट श्रृंखला में 15 जबकि सैनी ने छह विकेट चटकाये थे. सैनी ने भारत के लिए अपना पिछला टेस्ट जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने 12 साल पहले अपने करियर का इकलौता टेस्ट मैच खेला था.
लोकेश राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




