IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, अपने नाम किए ये दो बड़े रिकॉर्ड

Rohit Sharma Records: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. रोहित पहली पारी में 35 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
IND vs AUS Test Rohit Sharma Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रोहित पहली पारी में 35 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. भारतीय कप्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17000 रन पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह भारत के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं.
अहमदाबाद के टेस्ट के तीसरे दिन रोहित शर्मा ने जैसे ही अपने 21 रन पूरे किए, उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17000 रन पूरे हो गए. इसके साथ ही वे भारत की ओर से 17000 रन पूरा करने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी ओर वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा कर पाए हैं. इतना ही नहीं हिटमैन भारतीय सरजमीं पर 2000 टेस्ट रन पूरे करने में भी सफल रहे. टेस्ट क्रिकेट में भारत की धरती पर रोहित शर्मा सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले देश के दूसरे क्रिकेटर हैं.
Rohit Sharma in Tests in India:
Matches – 24
Runs – 2002
Average – 66.73
Hundreds – 8
Fifties – 6Hitman is the 2nd fastest Indian to complete 2000 runs in India. pic.twitter.com/hytQG5GYSj
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 11, 2023
बता दें कि रोहित शर्मा ने यह कीर्तिमान हासिल करने के लिए 438 मैचों की 457 पारियां खेली. अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में वह 43 शतक और 91 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. इनका बल्लेबाजी औसत भी 42 से ज्यादा रहा है. इस दौरान रोहित ने टेस्ट में 3379 रन, वनडे में 9782 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3853 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में जहां उनका बल्लेबाजी औसत 45.80 रहा है. वहीं, वडने में उन्होंने 48.91 की औसत से रन बनाए हैं. इसी तरह टी20 इंटरनेशनल में रोहित का बैटिंग एवरेज 31.32 है.
Also Read: IND vs AUS: Shubman Gill ने कराई टीम इंडिया की वापसी, करियर का दूसरा शतक जड़ बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
सचिन तेंदुलकर- 34,357
विराट कोहली-25,047*
राहुल द्रविड़- 24,208
सौरव गांगुली- 18,575
महेंद्र सिंह धोनी- 17.266
वीरेंद्र सहवाग- 17,253
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




