IND vs AUS: Canberra Test, पहला दिन बारिश से धुला, अब कल क्या होगा?
Manuka Oval, Canberra.
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुलाबी गेंद से दो दिन का अभ्यास टेस्ट मैच आज 30 नवंबर से खेला जाना था. लेकिन पहले दिन लगातार होने वाली बारिश की वजह से दिन का खेल रद्द कर दिया गया. अब कल दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी.
IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के बीच मनुका ओवल, कैनबरा में अभ्यास टेस्ट खेला जाना था. दो दिनी अभ्यास मैच आज 30 नवंबर से होना था, लेकिन आज दिन भर बारिश होती रही, जिसके कारण दिन का खेल रद्द करना पड़ा. अब दोनों टीमें कल 50-50 ओवर का मैच खेलेंगी. गुलाबी गेंद से होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार 9.10 बजे शुरू होगा.
भारत दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल को गुलाबी गेंद से खेलने का अभ्यास करने की उम्मीद कर रहा था. क्योंकि कप्तान पहले टेस्ट में भारत में थे और गिल चोट के कारण बाहर थे. चोट के बाद वापसी करते हुए गिल ने शुक्रवार को कैनबरा में पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया और वे परिणाम से खुश थे.
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में गिल ने कहा, “पहले कुछ दिनों तक मैं थोड़ा निराश था. यह मेरी प्रैक्टिस का पहला दिन था और मैं सिर्फ यह देखना चाहता था कि चोट किस तरह प्रतिक्रिया कर रही है, अगर कोई जलन या दर्द हो. यह वास्तव में मेरी अपेक्षा से कहीं बेहतर हुआ और मैं इससे बहुत खुश हूँ.”
भारतीय टीम के मैदान पर पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकबार फिर टीम से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी साझा की. उन्होंने कहा कि बारिश के कारण आज के खेल में देरी हुई, लेकिन मनुका ओवल में खिलाड़ियों और प्रशंसकों के साथ बातचीत करना बहुत अच्छा रहा.
कल होने वाले मैच का समय
पहली पारी: सुबह 9.10 से दोपहर के बाद 12.40 बजे तक
—-ब्रेक—-
दूसरी पारी: दोपहर के बाद 1.10 बजे से शाम 4.40 बजे तक
भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा , हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री प्लेइंग XI: जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडन ओ’कॉनर, ओली डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोन्स्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










