IND vs AUS 3rd Test: केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मिला मौका, उमेश यादव भी प्लेइंग XI में शामिल

Mohali: India's bowler Ravindra Jadeja with teammates after the wicket of Sri Lanka's captain Dimuth Karunaratne, during the 2nd day of the 1st test cricket match between India and Sri Lanka, at IS Bindra PCA Stadium, in Mohali, Saturday, March 05, 2022. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI03_05_2022_000202B)
India vs Australia Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
IND vs AUS 3rd Test Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (1 मार्च) से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. वहीं, इस मैच के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव किए गए हैं. केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका दिया है. राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए हैं. इससे पहले उन्हें उपकप्तान के पद से भी हटा दिया गया था. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने गिल के अलावा उमेश यादव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. उमेश ने मोहम्मद शमी को रिप्लेस किया है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस और मैट रेनशॉ की जगह कैमरन ग्रीन व मिचेल स्टार्क को शामिल किया है.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
Also Read: IND vs AUS 3rd Test Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
गौरतलब है कि भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है. टीम इंडिया ने नागपुर में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया जबकि दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया के नजरें इंदौर टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने पर होगी. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में अपनी लाज बचाने मैदान पर उतरेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




