ePaper

IND vs AFG: ये बल्लेबाज बना अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होने वाला पहला भारतीय

Updated at : 11 Jan 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Rohit Sharma

IPL 2024: Rohit Sharma

14 महीने के अंतराल के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी करने वाले रोहित के बल्ले से एक भी रन नहीं निकाल पाया. ये पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर अपना विकेट गंवाया हो.

विज्ञापन

मोहाली में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद युवा गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 158 के स्कोर पर रोक दिया. भारत की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. एक सफलता शिवम दुबे को मिली. विराट कोहली निजी कारणों से पहले मुकाबले से चूक गए हैं. टॉस से कुछ ही देर पहले पता चला कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द के कारण पहले मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रोहित के साथ शुभमन गिल ने दूसरी पारी की शुरुआत की. भारत को जीत के लिए अब 20 ओवरों में 159 रन बनाने हैं. बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के कप्तान शून्य पर आउट हो गए. ये पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर अपना विकेट गंवाया हो. 14 महीने के अंतराल के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी करने वाले रोहित के बल्ले से एक भी रन नहीं निकाल पाया. रोहित के साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ रन भागने के दौरान वह हिचकिचा गए और दूसरी पारी की दूसरी गेंद पर वह रन आउट हो गए.

अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान.

भारत टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

विराट कोहली निजी कारणों से पहले मैच से बाहर

टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से एक दिन पहले ही बता दिया था कि विराट कोहली निजी कारणों से पहला मैच नहीं खेल पाए. दूसरे और तीसरे मैच में वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. बाद में पता चला कि कोहली अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन के कारण आज अपने परिवार के साथ थे. द्रविड़ ने कहा था कि यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरेंगे. हालांकि जायसवाल भी अचानक पहले मैच से बाहर हो गए. द्रविड़ ने इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने आईपीएल में प्रदर्शन को भी टीम में चयन के लिए मददगार कहा है.

अफगानिस्तान ने बनाये 5 विकेट पर 158 रन

मोहाली की कड़क ठंड के बीच अफगानिस्तान ने यहां तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजे करते हुए भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 158 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 और कप्तान इब्राहिम जदरान ने 25 रन का योगदान दिया. भारत के लिए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो, जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट हासिल किया.

टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कही यह बात

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. कोई खास वजह नहीं है. पिच अच्छी है और यहां ज्यादा बदलाव नहीं होता. 3 मैचों से बहुत कुछ हासिल करना है. विश्व कप के कारण हमारे पास बहुत अधिक टी20 क्रिकेट नहीं है. आईपीएल है. लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल है और हम कुछ चीजें हासिल करने की कोशिश करेंगे. मैंने राहुल भाई से आगे के संयोजन के संबंध में बातचीत की और एक समूह के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है, हम वही करने की कोशिश करेंगे. लेकिन जीतना सबसे महत्वपूर्ण बात है. संजू सैमसन, आवेश, यशस्वी और कुलदीप चूक गए.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola