World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, देखें तस्वीरें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Oct 2023 8:18 PM

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम से बाहर स्थानीय लोगों से ज्यादा संख्या दूसरे शहर या प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की थी. बैंकॉक से बेंगलुरु, सिंगापुर से सूरत और डेट्रॉयट से दिल्ली तक प्रशंसक शुक्रवार रात को ही शहर में पहुंचने लगे थे.

विज्ञापन
undefined

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का सबसे हाई वोल्टेज मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की. रोमांच से भरे इस मुकाबले को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में दर्शक पहुंचे. इस मैच का आकर्षण ऐसा रहा कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी स्टेडियम खींचे चले आए.

undefined

भारत-पाकिस्तान मैच देखने आए गृह मंत्री अमित शाह

जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मैच चल रहा था, उस समय केंद्रीय गृह मंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने परिवार के साथ नजर आए. उत्साह से भरे अमित शााह ने लोगों का अभिवादन भी किया और विक्ट्री का पोज भी दिया.

undefined

नीले रंग में रंगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम

भारत पाकिस्तान के बीच यहां के नरेंद्र मोदी मैदान पर खेले जा रहे मैच के दौरान सिर्फ स्टेडियम ही नहीं बल्कि पूरा शहर प्रशंसकों के नीले रंग की जर्सी से रंगा दिखा. स्टेडियम को ओर जाते समय बस ने जैसे ही यहां के उस्मानपुरा इलाके को पार किया, एक लोकप्रिय शीतल-पेय ब्रांड के ‘इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड’ ने नायब तरीके से तापमान की घोषणा करते हुए लिखा ‘ अहमदाबाद शहर 35 डिग्री, मोटेरा: 37 डिग्री सेल्सियस ’. मैच दोपहर दो बजे शुरू हुआ लेकिन दिन के 11 बजे ही ऐसा लग रहा था कि शहर की सारी सड़कें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की ओर जा रही है. स्टेडियम जाने वाले रास्ते में वाहनों के दबाव से यातायात काफी धीमा हो गया था.

undefined

भारत-पाकिस्तान मैच देखने अन्य देशों से भी आए दर्शक

भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम से बाहर स्थानीय लोगों से ज्यादा संख्या दूसरे शहर या प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की थी. बैंकॉक से बेंगलुरु, सिंगापुर से सूरत और डेट्रॉयट से दिल्ली तक प्रशंसक शुक्रवार रात को ही शहर में पहुंचने लगे थे. अहमदाबाद रविवार रात से शुरू होने वाले नवरात्रि के जश्न में डूब जायेगा लेकिन इस मुकाबले ने एक दिन पहले ही लोगों में भावनात्मक उत्साह और देशभक्ति का जोश भर दिया. मैच से पहले शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान, अरिजीत सिंह ने ‘वंदे मातरम’ गाया जिससे माहौल जोशमय हो गया. महादेवन ने भव्य मोटेरा में जब ‘सुनो गौर से दुनियावालों’ गाना शुरू किया तब आधे से ज्यादा भरा स्टेडियम भी उनके साथ सुर में सुर में मिलाने लगा.

undefined

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

भारत ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर पछाड़ दिया. टॉस जीतकर भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और 42.5 ओवर में 191 रन पर ही ढेर कर दिया. बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने दम दिखाया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को ढेर कर दिया. बुमराह, सिराज, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की.

undefined

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि बीमारी के बाद टीम में वापसी करने वाले गिल अधिक देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने विस्फोटक पारी खेली और पाकिस्तान को रौंद डाला. रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत ने पाकिस्तान को 30.3 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 192 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 53 रनों की पारी खेली. अय्यर के साथ केएल राहुल 19 रन बनाकर नाबाद लौटे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola