सचिन तेंदुलकर के आउट होने पर फूट-फूट कर रोता था यह स्टार क्रिकेटर
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 4:43 PM
हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने सचिन (Sachin Tendulkar) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया, उन्हें सचिन की बल्लेबाजी देखना काफी अच्छा लगता था. विहारी उस पल को याद करते हुए बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर के आउट होते ही वह गुस्से में टीवी बंद कर दिया कर देते थे और फूट-फूटकर रोने लगते थे.
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ऑल टाइम लोगों के पसंदीदा क्रिकेटर हैं. उनके नाम दर्जनों रिकॉर्ड आज भी दर्ज हैं. कई रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जिसे अब तक कोई क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है. टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर हनुमा विहारी ने सचिन तेंदुलकर को अपना रोल मॉडल बताया. विहारी ने अपने क्रिकेट कैरियर में सचिन के महत्व को भी बताया.
विहारी ने बताया वो सचिन तेंदुलकर को खेलते देखकर बड़े हुए हैं. उन्होंने बताया उनकी बढ़ती उम्र में सचिन तेंदुलकर का बड़ा महत्व रहा है. विहारी ने बताया सचिन को क्रिकेट खेलते देखना उन्हें बहुत अच्छा लगता था और उन्हीं से उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली है. इसमें कोई शक नहीं है कि कई युवा क्रिकेटरों के लिए सचिन तेंदुलकर रॉल मॉडल रहे हैं, उन्हें खेलते देखकर कई युवा क्रिकेट में अपना कैरियर बनाया.
Also Read: कोरोना से लड़ने के लिए युवराज भी आए आगे, पीएम-केयर्स फंड में की 50 लाख रुपये डोनेट करने की घोषणा
हनुमा विहारी ने सचिन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया, उन्हें सचिन की बल्लेबाजी देखना काफी अच्छा लगता था. विहारी उस पल को याद करते हुए बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर के आउट होते ही वह गुस्से में टीवी बंद कर दिया कर देते थे और फूट-फूटकर रोने लगते थे.
हनुमा विहारी ने बताया, सचिन सर मेरे आदर्श हैं. मेरे क्रिकेट शुरू करने का कारण ही वही हैं. जब भी वह आउट हो जाते थे तो मैं खूब रोता था और टीवी बंद कर देता था.
Also Read: क्रिकेट फैंस के लिए फिर आई खुशखबरी, लॉक डाउन में डीडी स्पोटर्स दिखाएगा 2000 के दशक के सभी हाईलाइट्स
मालूम हो विहारी सचिन से 20 साल छोटे हैं. जब विहारी ने जन्म लिया था उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना झंडा गाड़ दिया था. सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर 1989 में पहला टेस्ट मैच खेला था. वहीं विहारी ने 8 सितंबर 2018 में भारत की ओर से पहला टेस्ट मैच खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










