ePaper

फैन ने Sikandar Raza से पाकिस्तान के लिए खेलने का किया आग्रह, क्रिकेटर ने दिया मजेदार जवाब

Updated at : 06 Aug 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
फैन ने Sikandar Raza से पाकिस्तान के लिए खेलने का किया आग्रह, क्रिकेटर ने दिया मजेदार जवाब

Sikandar Raza

Sikandar Raza: जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा से एक फैन ने पाकिस्तान की ओर से खेलने का आग्रह किया है. लेकिन पाकिस्तान में जन्मे इस क्रिकेटर ने इससे साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा जिम्बाब्वे के लिए ही खेलेंगे.

विज्ञापन

Sikandar Raza News: ऑलराउंडर सिकंदर रजा के रूप में जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम को एक शानदार खिलाड़ी मिला हुआ है. रजा ने 2013 में अपने पदार्पण करने के बाद से 17 टेस्ट, 142 वनडे और 91 टी20 आई मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान कई यादगार प्रदर्शन किए हैं. न केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, रजा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) जैसी घरेलू लीगों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. 38 साल के ऑलराउंडर मूल रूप से पाकिस्तान के सियालकोट से हैं और हाल ही में सोशल मीडिया पर उनसे पाकिस्तान के लिए खेलने के बारे में उनके विचार पूछे गए.

रजा से फैन ने पूछा यह सवाल

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक प्रशंसक ने सिकंदर रजा से पूछा कि क्या आपने कभी पाकिस्तान के लिए खेलने के बारे में सोचा है? आप पाकिस्तान की मध्य-क्रम की बल्लेबाजी की समस्याओं को हल करने में मदद कर सकते हैं. जवाब में, रजा ने जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रति अपनी वफादारी बनाए रखी और कहा कि वह बोर्ड द्वारा दिखाए गए विश्वास को चुकाने की कोशिश करेंगे. रजा ने कहा कि मैं हमेशा जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करूंगा. जिम्बाब्वे ने मुझ पर समय और पैसा खर्च किया है और मैं केवल उनके विश्वास का मूल्य चुकाने की कोशिश कर रहा हूं.

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने बनाई फाइनल में जगह, किया 89.34 मीटर का थ्रो

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट सेमीफाइनल में, एक ही दिन जीता दूसरा मुकाबला

रजा ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ

रजा ने आगे कहा कि मैं जो भी हासिल करूंगा, वह कभी भी उनके विश्वास का मूल्य चुकाने के करीब भी नहीं होगा. जिम्बाब्वे मेरा है और मुझपर अधिकार पूरी तरह से उनका है. एक अन्य पोस्ट में, एक प्रशंसक ने रजा से अपने पसंदीदा गेंदबाज और बल्लेबाज का नाम पूछा. आश्चर्यजनक रूप से, रजा ने कुछ खिलाड़ियों के नाम बताए, जिनमें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तान के स्टार शाहीन अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सुनील नरायण शामिल हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज में जिम्बाब्वे के कप्तान थे सिकंदर रजा

भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में रजा को जिम्बाब्वे का कप्तान नियुक्त किया गया था. 1-0 की बढ़त लेने के बावजूद, जिम्बाब्वे 4-1 से सीरीज हार गया. बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए एक युवा टीम भेजी थी, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई थी. आंकड़ों की बात करें तो रजा ने 17 टेस्ट मैचों में 1187 रन बनाए हैं और 34 विकेट लिए हैं. वनडे में उन्होंने 4154 रन बनाए हैं जबकि टी20 में उन्होंने 91 मैचों में 2037 रन बनाए हैं. इसके अलावा रजा ने पंजाब किंग्स के लिए नौ आईपीएल मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 182 रन बनाए और तीन विकेट चटकाए हैं.

Sports Trending Video

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola