World Cup 2023: इकोनॉमी क्लास में 38 घंटे यात्रा कर गुवाहाटी पहुंची इंग्लैंड की टीम, बेयरस्टो का छलका दर्द

**EDS: IMAGE VIA @narendramodi** Hangzhou: India's Anahat Singh, Tanvi Khanna, Dipika Pallikal and Joshna Chinappa pose for photos after winning the bronze medal in the Squash Women's Team event at the 19th Asian Games, in Hangzhou, China, Friday, Sept. 29, 2023. (PTI Photo)(PTI09_29_2023_000363A)
इंग्लैंड टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया में अपना दर्द साझा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यात्रा की तस्वीर शेयर की और बताया अनुभव बयां किया. उन्होंने भारत की यात्रा में 38 घंटे का समय लगने पर भी नाराजगी जाहिर की.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (icc World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है. इस महामुकाबले में शामिल होने के लिए सभी टीमें भारत पहुंच चुकी हैं. इस बीच मौजूदा विश्वकप विजेता इंग्लैंड को लेकर खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड टीम 38 घंटे के लंबे सफर के बाद गुवाहाटी पहुंची. इस दौरान टीम को इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ा. टीम के खिलाड़ी ने इस सफर को लेकर अपना दर्द भी साझा किया.
इकोनॉमी क्लास में सफर करने पर छलका बेयरस्टो का दर्द
इंग्लैंड टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया में अपना दर्द साझा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यात्रा की तस्वीर शेयर की और बताया अनुभव बयां किया. उन्होंने भारत की यात्रा में 38 घंटे का समय लगने पर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर के साथ लिखा, पूरी तरह से अराजकता है. सफर के आखिरी पड़ाव पर हैं. 38 घंटे पूरे हो चुके हैं और काउंटिंग जारी है. बेयरस्टो ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ आम लोग भी नजर आ रहे हैं.
पांच अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा इंग्लैंड
वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 5 अक्टूबर को खेलेगी. इसी मैच के साथ इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
इंग्लैंड टीम का वर्ल्ड कप में शेड्यूल
-
5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
-
10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
-
15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
-
21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
-
26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
-
29 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम भारत
-
04 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
-
08 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड
-
11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
Jonny Bairstow's Instagram story.
England team reached Guwahati in an economy class of a flight. pic.twitter.com/r3Uf3Klchz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 29, 2023
इंग्लैंड का वॉर्म-अप मैच शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम इंग्लैंड, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
2 अक्तूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
विश्व कप में भाग लेने वाले सभी 10 देशों की टीम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , सूर्यकुमार यादव.
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क.
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.
दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज. शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स.
श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा.
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.
नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.
Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाज, देखें रिकॉर्ड्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




