‘पनौती’ अंपायर रिचर्ड केटलबोरो कैसे हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से बाहर?

Updated:
विज्ञापन

Richard Kettleborough

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए पनौती माने जाने वाले अंपायर रिचर्ड केटलबोरो को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अंपायर नहीं रखा गया है. भारतीय फैंस ने इस बात से राहत की सांस ली है. अब भारत के पास लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. फाइनल मुकाबले के लिए पहले आईसीसी ने अंपायरों के पैनल में रिचर्ड केटलबोरो को शामिल किया था. हालांकि आखिरी समय में उन्हें हटा दिया गया. इसके बाद भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली, क्योंकि बड़े आयोजनों में केटलबोरो भारत के लिए कई बार पनौती साबित हुए हैं. उनकी अंपायरिंग में 2014 से भारत की कई आईसीसी नॉकआउट मुकाबले हारे हैं. जिनमें 2014 टी20 वर्ल्ड कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वर्ल्ड कप, 2021/2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2023 वनडे वर्ल्ड कप शामिल हैं, जब केटलबोरो मैदान पर या थर्ड अंपायर रहे हैं.

विज्ञापन

विश्व कप फाइनल की अंपायरिंग इलिंगवर्थ और वार्फ के हाथों में

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्ष और एलेक्स वार्फ भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे, इलिंगवर्थ लगातार दूसरे पुरुष टी-20 विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे. इससे पहले वह 2024 में क्रिस गैफनी के साथ फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं. गत चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड रविवार को अहमदाबाद में ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे के सामने होंगे. इलिंगवर्थ पुरुष 2023 विश्व कप फाइनल और पुरुष 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं.

अंपायरों का पैनल

ऑन-फील्ड अंपायर : रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ
थर्ड अंपायर : अल्लाहुद्दीन पालेकर
फोर्थ अंपायर : एड्रियन होल्डस्टॉक
मैच रेफरी : एंडी पायक्रॉफ्ट

ये भी पढ़ें…

पृथ्वी शॉ ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, आकृति संग की सगाई, फैंस को दिया सरप्राइज

क्या आज चोरी हो जाएंगे बुमराह के जूते?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola