ePaper

मोहम्मद शमी ने तोड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय तेज गेंदबाज

Updated at : 20 Feb 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Champions Trophy 2025: Mohammed Shami

Champions Trophy 2025: Mohammed Shami

Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी ने भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाली और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह सबसे तेज 200 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट चटकारकर यह उपलब्धि हासिल की. शमी सबसे तेज 200 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. चोट की वजह से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए शमी ने अपने 104वें मैच में तीन विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर के 133 मैचों में यह मुकाम हासिल करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

जेकर अली को आउट कर शमी ने दर्ज की यह उपलब्धि

मोहम्मद शमी ने जेकर अली को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. जेकर 68 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने गुरुवार को दुबई में बांग्लादेश की बल्लेबाजी को तहस-नहस करके शो के स्टार रहे. 34 वर्षीय गेंदबाज 200 वनडे विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं, उनसे आगे ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 102 मैचों में 200 विकेट लेने का कारनामा किया है.

https://twitter.com/BCCI/status/1892553526900928947

सबसे कम गेंद पर 200 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक शमी का वनडे प्रारूप में औसत 25 से कम है और वह अब तक 6 बार पांच विकेट और 10 बार चार विकेट ले चुके हैं. शमी एकदिवसीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय हैं. इसके अलावा गेंदों की संख्या के मामले में वह सबसे तेज 200 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले तेज गेंदबाज हैं. शमी ने 200 विकेट लेने के लिए 5126 गेंदें लीं और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (5240 गेंद) को पीछे छोड़ दिया. शमी 5200 से कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं.

चोट के बाद शमी ने की जबर्दस्त वापसी

60 विकेटों के साथ, शमी अब दो 50 ओवरों के आईसीसी आयोजनों वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके बाद जहीर खान (59), जवागल श्रीनाथ (47) और रवींद्र जडेजा (43) के नाम आते हैं. टखने की चोट के कारण 14 महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने वाले शमी ने शानदार वापसी की है. एस समय शमी को यह डर सता रहा था कि उनका क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो जाएगा. हालांकि शमी के क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें मैदान पर फिर से हीरो बना दिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola