India vs South Africa T20 Series : BCCI ने की भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज की घोषणा, देखें पूरा शेड्यूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2022 6:25 AM
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीसीसीआई ने पांच स्थलों की भी घोषणा की है. इसकी मेजबानी दिल्ली, कटक, विजाग (विशाखापत्तनम), राजकोट और बेंगलुरु को सौंपी गयी है.
बीसीसीआई (BCCI) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की घरेलू सीरीज की घोषणा कर दी है. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जून में खेली जाएगी. बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने पूरे शेड्यूल के बारे में बताया और स्थान के बारे में भी जानकारी दी, जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी टी20 सीरीज खेली जानी है.
9 जून से 19 जून के बीच खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज
आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह मैच 9, 12, 14, 17 और 19 जून को खेले जायेंगे.
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए चुके गये पांच स्थल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीसीसीआई ने पांच स्थलों की भी घोषणा की है. इसकी मेजबानी दिल्ली, कटक, विजाग (विशाखापत्तनम), राजकोट और बेंगलुरु को सौंपी गयी है.
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
9 जून पहला टी20 – भारत और दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 जून, दूसरा टी20- भारत और दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच, बाराबती स्टेडियम, कटक
14 जून, तीसरा टी20 – भारत और दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच, डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
17 जून, चौथा टी20- भारत और दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
19 जून, पांचवां टी20 – भारत और दक्षिण अफ्रीका चौथा पांचवां और आखिरी टी20 मैच, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










