ePaper

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा बने उपकप्तान

Updated at : 08 Dec 2021 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा बने उपकप्तान

बीसीसीआई ने तीन टेस्ट मैचों की शृंखला के लिये 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसमें रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल फिटनेस समस्याओं के कारण नहीं है.

विज्ञापन

India tour of South Africa 2021-22 बीसीसीआई BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma), तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), विकेटकीपर ऋषभ पंत की वापसी हुई है.

रोहित शर्मा बने टेस्ट टीम के उपकप्तान

बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है. उनकी जगह रोहित शर्मा नये उपकप्तान बनाये गये हैं.


Also Read: IPL 2022: कोहली-धोनी से ज्यादा हुई रोहित शर्मा और जडेजा की सैलरी, इन युवा खिलाड़ियों की भी खुली किस्मत

रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल और अक्षर पटेल टेस्ट से बाहर

बीसीसीआई ने तीन टेस्ट मैचों की शृंखला के लिये 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसमें रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल फिटनेस समस्याओं के कारण नहीं है.

Also Read: विराट कोहली या अजिंक्य रहाणे : किसकी कप्तानी में है कितना दम, आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

हनुमा विहारी ने टीम में वापसी

हनुमा विहारी ने टीम में वापसी की है जबकि खराब फॉर्म के बावजूद तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टीम में हैं.

Also Read: India vs South Africa: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की घोषणा, रबाडा और नॉर्टजे की वापसी

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा(उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रिद्घिमान साहा, आर अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज.

स्टैंडबाय : नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला.

भारत और दक्षिण अफ्रीका का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट – 26 दिसंबर से 30 दिसंबर, सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

दूसरा टेस्ट – 3 जनवरी से 7 जनवरी, वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग.

तीसरा टेस्ट – 11 जनवरी से 15 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन

पहला वनडे – 19 जनवरी – बोलैंड पार्क, पार्ली

दूसरा वनडे- 21 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ली.

तीसरा वनडे- 23 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola