ePaper

Pak vs Aus: बाबर आजम का लगातार दूसरा शतक, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर कब्जा

Updated at : 02 Apr 2022 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Pak vs Aus: बाबर आजम का लगातार दूसरा शतक, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर कब्जा

Lahore: Pakistan's Babar Azam bats during the second one day international cricket match between Pakistan and Australia at Gaddafi Stadium in Lahore, Pakistan, Thursday, March 31, 2022. AP/PTI(AP03_31_2022_000255A)

ऑस्ट्रेलिया के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने बाबर की 115 गेंद में 12 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी के अलावा इमान उल हक (नाबाद 89) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 190 रन की अटूट साझेदारी से 37.5 ओवर में ही एक विकेट पर 214 रन बनाकर जीत दर्ज की.

विज्ञापन

बाबर आजम (Babar Azam) के लगातार दूसरे शतक की मदद से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे में 9 विकेट हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. बाबर आजम ने 115 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाये.

पाकिस्तान केवल 37.5 ओवर खेलकर ऑस्ट्रेलिया को हराया

ऑस्ट्रेलिया के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने बाबर की 115 गेंद में 12 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी के अलावा इमान उल हक (नाबाद 89) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 190 रन की अटूट साझेदारी से 37.5 ओवर में ही एक विकेट पर 214 रन बनाकर जीत दर्ज की. इमाम ने 100 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा.

Also Read: Babar Azam Lifestyle: एमएस धोनी ही नहीं बाबर आजम भी हैं महंगी कार और बाइक के शौकीन, जीते हैं बेहद लग्जरी लाइफ

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 210 पर आउट

तेज गेंदबाजों हारिस राउफ (39 रन पर तीन विकेट), मोहम्मद वसीम (40 रन पर तीन विकेट) और शाहीन शाह अफरीदी (40 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 41.5 ओवर में 210 रन पर सिमट गई. सीन एबट ने 40 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेलने के अलावा एडम जंपा (नाबाद शून्य) के साथ अंतिम विकेट के लिए 44 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. एलेक्स कैरी 61 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोर रहे. उनके अलावा पिछले मैच के शतकवीर बेन मैकडर्मोट (36) और कैमरन ग्रीन (34) भी 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे.

बाबर और इमाम के बीच दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज फखर जमां (17) का विकेट जल्दी गंवा दिया था लेकिन पिछले मैच के दोनों शतकवीर बाबर और इमाम ने बड़ी शतकीय साझेदारी करके टीम को आसान जीत दिला दी. फखर को नाथन एलिस ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया था. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे सही साबित करने में उनके गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर ने किया निराश, 6 रन पर तीन बल्लेबाज आउट

ऑस्ट्रेलिया ने छठे ओवर में छह रन के स्कोर तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे. अफरीदी ने मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड (00) को पवेलियन भेजा जबकि हारिस ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान आरोन फिंच को पगबाधा किया जो लगातार दूसरे मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे. हारिस ने पारी के छठे ओवर में मार्नस लाबुशेन (04) को भी इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच करा दिया. मार्कस स्टोइनिस (19) और मैकडर्मोट ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके पारी को संवारने का प्रयास किया. जाहिद महमूद ने स्टोइनिस को इमाम उल हक के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. वसीम ने इसके बाद मैकडर्मोट को भी इफ्तिखार के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67 रन पर पांच विकेट किया.

कैरी और ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 150 तक पहुंचाया

कैरी और ग्रीन ने छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी करके आस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के करीब पहुंचाया. कैरी ने वसीम पर छक्का और फिर एक रन के साथ 55 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाज सात रन के भीतर पवेलियन लौट गए. ग्रीन को वसीम ने बोल्ड किया जिसके बाद इफ्तिखार ने कैरी को फखर जमां के हाथों कैच कराया. अफरीदी ने जेसन बेहरेनडोर्फ (02) की पारी का अंत किया जबकि वसीम ने नाथन एलिस (02) को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया.

एबट और जंपा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 के पार पहुंचाया

एबट ने हालांकि एडम जंपा अंतिम विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया. उन्होंने अफरीदी के पारी के 39वें ओवर में तीन चौके और एक छक्के से 21 रन जोड़े. एबट ने हारिस पर चौके के साथ टीम के 200 रन पूरे किए लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर वसीम को कैच देकर एक रन से अर्धशतक से चूक गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola