ePaper

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान की तीन बार हो सकती है भिड़ंत, यहां जानें पूरा समीकरण

Updated at : 29 Aug 2023 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान की तीन बार हो सकती है भिड़ंत, यहां जानें पूरा समीकरण

एशिया कप के लिए इंतजार की घड़ी अब समाप्त होने वाली है. बुधवार 30 अगस्त से महामुकाबला शुरू होने वाला है. पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा. यह मैच लाहौर में खेला जायेगा. भारत पाकिस्तान का मुकाबला दो सितंबर को होगा.

विज्ञापन
undefined

मुल्तान में बुधवार से शुरु होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बेताब दर्शकों को दोनों देशों के बीच तीन ‘हाई वोल्टेज’ मुकाबले देखने को मिल सकते हैं जबकि पांच टीमों को विश्व कप से पहले अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने अंतिम मौका भी मिलेगा. यह ऐसा टूर्नामेंट है जो अकसर पिछले एक दशक में द्विपक्षीय मुकाबलों की बढ़ती संख्या और टी20 क्रिकेट की घटती लोकप्रियता में प्रासंगिक बनने के लिए जूझता रहा है. लेकिन इस बार यह सभी टीम के ‘थिंक टैंक’ का अहम हिस्सा दिख रहा है.

undefined

विश्व कप पांच अक्टूबर से शुरु हो रहा है जिससे पहले यह नेपाल को छोड़कर अन्य पांच टीमों के पास खिलाड़ियों को लेकर चल रहे कुछ सवालों के जवाब ढूंढने का अंतिम मौका होगा. निश्चित रूप से वैश्विक टूर्नामेंट से पहले कुछ द्विपक्षीय और अभ्यास मैच कराये जायेंगे. लेकिन श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप से सभी टीम को कई देशों के टूर्नामेंट का माहौल मिलेगा जो करीब करीब विश्व कप जैसा होगा.

undefined

भारतीय टीम सात बार के चैम्पियन के तौर पर एशिया कप में उतरेगी जो किसी भी टीम के सर्वाधिक खिताब हैं लेकिन टीम की प्राथमिकता आठवां खिताब अपनी झोली में डालने की नहीं होगी बल्कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप से पहले बल्लेबाजी क्रम के कुछ स्थानों पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखना चाहेंगे. अगर टीम ट्राफी जीत लेती है तो यह खिलाड़ियों के मनोबल के लिए फायदेमंद रहेगा.

undefined

केएल राहुल पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे जिन्हें भारतीय टीम में अतिरिक्त शर्त के साथ शामिल किया गया है. राहुल ने सर्जरी के बाद उबरने की प्रक्रिया के बाद बल्लेबाजी स्तर में प्रगति दिखायी है लेकिन विकेटकीपिंग की तैयारी को लेकर अब भी कुछ चिंतायें हैं क्योंकि उन्हें एक हल्की सी चोट विकेटकीपिंग अभ्यास के दौरान लग गयी. एशिया कप के दौरान राहुल के प्रदर्शन पर निगाहें लगी रहेंगी क्योंकि उनकी मौजूदगी से भारतीय मध्यक्रम में मजबूती और लचीलापन मिलता है.

undefined

भारत दो सितंबर पालेकेले में पाकिस्तान से भिड़ेगा जिसमें श्रेयस अय्यर के मैदान पर उतरने की उम्मीद है. श्रेयस ने नेट पर काफी ‘ड्रिल्स’ की हैं और एशिया कप टीम में अपने चयन से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ‘मैच सिम्युलेशन’ (मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अभ्यास) भी किया. लेकिन टीम प्रबंधन यह देखने के लिए बेताब होगा कि दायें हाथ का बल्लेबाज असली मैच परिस्थितियों में किस तरह से खेलता है.

undefined

जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर भी इसी तरह की चिंता होगी. दोनों गेंदबाजों ने चोट के कारण लंबे समय से बाहर रहने के बाद इस महीने के शुरू में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम में वापसी की जिसमें उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की. लेकिन वनडे क्रिकेट की जरूरतें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से काफी अलग होती हैं क्योंकि उन्हें 10 ओवरों तक गेंदबाजी करने के अलावा 50 ओवर तक क्षेत्ररक्षण भी करना होगा.

undefined

भारतीय टीम प्रबंधन श्रीलंका की उमस भरी परिस्थितियों में इस अतिरिक्त कार्यभार पर इन दोनों की प्रतिक्रिया देखना चाहेगा. एशिया कप में भारत सबसे मजबूत दावेदार रहता है लेकिन पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी अपनी ताकत दिखाने के लिए आतुर होंगे. श्रीलंका की टीम छह बार एशिया कप जीत चुकी है लेकिन अभी वह पूरी टीम जुटाने में जूझ रही है क्योंकि दुश्मंता चामीरा, वानिंदु हसारंगा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मधुशनाका चोटिल हैं.

undefined

बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान की टीम हाल में अफगानिस्तान पर 3-0 की जीत से आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयी और टीम सही समय पर शिखर की ओर बढ़ रही है. हाल में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान श्रृंखला से क्रिकेट में नयी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली. अगले कुछ हफ्तों में हम देखेंगे कि प्रतिद्वंद्विता फिर से शुरू हो रही है जबकि इस दौरान कुछ नये नायक भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola