आर अश्विन ने बताया कि टी-20 में किस बल्लेबाज को आउट करना है मुश्किल

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Apr 2020 5:16 PM

विज्ञापन

अश्विन को कहा कि टी-20 में धोनी को गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल है

विज्ञापन

विश्व कप में हार के बाद से ही महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास की चर्चाएं भी तेज होने लगी है. विरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों ने तो कह भी दिया है धौनी के लिए 20 20 के विश्व कप में वापसी मुश्किल होगी. जबकि शोएब अख्तर ने पहले ही कह दिया था कि उन्हें 2019 विश्व कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था. लेकिन अगर हम भारत के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन की बात करें तो उनका मानना है कि वो टी- 20 के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक हैं.

ये बातें उन्होंने लाइव इंस्टा ग्राम में कही जब उनसे पूछा गया कि कौन सा बल्लेबाज को टी- 20 में आउट करना ज्यादा मुश्किल है. ऐसे में उन्होंने जवाब में कहा कि क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में धौनी को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है अश्विन ने धौनी को आखरी ओवर का विशेषज्ञ करार देते हुए बताया कि वो लास्ट के ओवर में ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. अश्विन ने कहा, ‘मैं हमेशा महेंद्र सिंह धौनी को महानतम टी-20 बल्लेबाजों में शामिल करता हूं, खास तौर पर पारी के अंत में.

आपको बता दें कि धौनी वो बल्लेबाज हैं जिन्हें आखरी के ओवर में गेंदबाजी करना खासा मुश्किल काम है, उनके साथ खेल चुके माइक हस्सी का भी मानना है कि वो आज की तारीख में दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर है, वो पहले ये बात कह चुके हैं कि धौनी को लक्ष्य का पीछा करते हुए पता रहते है कि कब उन्हें अटैक करना है और किस गेंदबाज पर मैं अटैक कर सकता हूँ.

गौरतलब है कि आर आश्विन ने धौनी के साथ काफी लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है, जबकि पुणे सुपर जॉइंट्स के लिए उन्होंने उनके साथ 2 साल खेला है.

अश्विन अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले दो साल तक वह किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे. 33 वर्षीय इस गेंदबाज ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर धोनी को शानदार कप्तान करार दिया. उन्होंने कहा, ‘ धौनी भारत के बेस्ट कप्तानों में हैं, वह आईपीएल के भी बेस्ट कप्तानों में शामिल हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola