Ambati Rayudu: धोनी के धुरंधर अंबाती रायडू YSR कांग्रेस में शामिल, राजनीति की पिच पर लगाएंगे चौके-छक्के

Updated:
विज्ञापन
Ambati Rayudu: धोनी के धुरंधर अंबाती रायडू YSR कांग्रेस में शामिल, राजनीति की पिच पर लगाएंगे चौके-छक्के

Ambati Rayudu joins YSR Congress क्रिकेटर अंबाती रायडू के YSR कांग्रेस में शामिल होने पर जगन मोहन रेड्डी ने उनका स्वागत किया. इस समय सोशल मीडिया में दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने राजनीति में कदम रख लिया है. रायडू ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में YSR कांग्रेस का दामन थामा.

जगन मोहन रेड्डी ने रायडू का किया स्वागत

क्रिकेटर अंबाती रायडू के YSR कांग्रेस में शामिल होने पर जगन मोहन रेड्डी ने उनका स्वागत किया. इस समय सोशल मीडिया में दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.


Also Read: अंबाती रायडू ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं हुआ था वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम में सलेक्ट

आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं रायडू

अंबाती रायडू आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उन्होंने आईपीएल 2023 में अपना आखिरी मैच खेला. रायडू 5 बार ट्रॉफी जीतने वाली आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे हैं. रायडू चेन्नई सुपर किंग्स ज्वाइन करने से पहले मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे.

रायडू का आईपीएल करियर

अंबाती रायडू ने आईपीएल में कुल 203 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 22 अर्धशतकों की मदद से कुल 4348 रन बनाए. रायडू ने मुंबई इंडियंस की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 मार्च 2010 को आईपीएल में डेब्यू किया था. जबकि 29 मई 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला. रायडू 32 पर नॉट आउट भी रहे. रायडू की पहचान विस्फोटक बल्लेबाजों के रूप में होती है. आईपीएल में उनका उच्चतम स्कोर 100 रन है. आईपीएल में रायडू ने 359 चौके और 173 छक्के भी जमाए.

2019 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

अंबाती रायडू ने 2019 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. भारतीय टीम की ओर से रायडू ने 55 वनडे और 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले. जिसमें उन्होंने वनडे में 3 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से कुल 1694 रन बनाए. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 124 रन है. वहीं टी20 में रायडू केवल 42 रन ही बना पाए. उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 24 जुलाई 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola