पाकिस्तान ने अपील लंबित रहने तक उमर अकमल का प्रतिबंध टाला

Updated at : 13 Jan 2016 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अपील लंबित रहने तक उमर अकमल का प्रतिबंध टाला

कराची : पाकिस्तान ने उमर अकमल पर लगा एक सल का प्रतिबंध आज स्थगित कर दिया जब इस विवादास्पद बल्लेबाज ने घरेलू मैच के दौरान परिधान संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर मिली सजा के खिलाफ अपील की. इस फैसले के बाद उमर न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में शुक्रवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान ने उमर अकमल पर लगा एक सल का प्रतिबंध आज स्थगित कर दिया जब इस विवादास्पद बल्लेबाज ने घरेलू मैच के दौरान परिधान संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर मिली सजा के खिलाफ अपील की.

इस फैसले के बाद उमर न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में शुक्रवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. सुई नार्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड की ओर से खेलते हुए 25 साल के उमर ने लेवल एक का अपराध किया था जब उन्होंने अपनी किट पर स्वीकृत एक की जगह दो लोगो लगाए थे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘‘उमर ने पीसीबी को कहा है कि वह प्रतिबंध के खिलाफ अपील की इच्छा रखता है. उमर ने फैसले के खिलाफ अपील का फैसला किया है इसलिए एक मैच के निलंबन की सजा अपीली पंचाट के फैसले तक निलंबित रहेगी.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola