डालमिया के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ी क्षति : मियांदाद

Updated:
विज्ञापन
डालमिया के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ी क्षति : मियांदाद

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने दिवंगत जगमोहन डालमिया को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट और क्रिकेटरों के लिये उनके मन में काफी सम्मान था. मियांदाद 1999 में भारत दौरा करने वाली पाकिस्तानी टीम के कोच थे. उन्होंने कहा कि डालमिया ने मेहमान टीम की बेहतरीन खातिरदारी की थी. […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने दिवंगत जगमोहन डालमिया को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट और क्रिकेटरों के लिये उनके मन में काफी सम्मान था. मियांदाद 1999 में भारत दौरा करने वाली पाकिस्तानी टीम के कोच थे. उन्होंने कहा कि डालमिया ने मेहमान टीम की बेहतरीन खातिरदारी की थी.

मियांदाद ने कहा ,‘‘ मैं डालमिया के परिवार प्रति संवेदनायें व्यक्त करता हूं. उन्होंने विश्व क्रिकेट में उपमहाद्वीप और दक्षिण एशियाई क्षेत्र का दर्जा बढ़ाया. उनके इंतकाल से क्रिकेट में बडा खालीपन आ गया है.” पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि डालमिया पाकिस्तान क्रिकेट के सच्चे दोस्त थे.

मियांदाद ने कहा कि डालमिया ने भारत-पाक क्रिकेट मुकाबलों को बढ़ावा दिया. उन्होंने कहा ,‘‘ 1999 और 2004 इसके बडे उदाहरण हैं. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद ये श्रृंखलायें हुई थी.” इस बीच मियांदाद ने कहा कि दिसंबर में भारत . पाकिस्तान श्रृंखला होने की संभावना बहुत कम है. उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे ज्यादा उम्मीद नहीं लगती.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola