मोदी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बधाई दी
ढाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसके प्रदर्शन ने देश के युवा के जोश और उल्लास की बानगी दी है. बंगबंधु इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अपने भाषण में मोदी ने आईपीएल सत्र में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के प्रदर्शन को प्रभावी बताया. उन्होंने कहा, क्रिकेट जगत में […]
ढाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसके प्रदर्शन ने देश के युवा के जोश और उल्लास की बानगी दी है. बंगबंधु इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अपने भाषण में मोदी ने आईपीएल सत्र में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के प्रदर्शन को प्रभावी बताया.
उन्होंने कहा, क्रिकेट जगत में बांग्लादेश का देरी से पदार्पण हुआ लेकिन अब दूसरी टीमों के लिये बांग्लादेश बड़ी चुनौती बन गया है. उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिये बांग्लादेश की तारीफ करते हुए कहा, यह आपकी ताकत है कि आपने अपनी जगह बनाई. इस पर सबसे ज्यादा तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










