बांग्लादेश दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के साथ खेलेगी मैच, व्यस्त है कार्यक्रम

मुंबई : बांग्लादेश के संक्षिप्त दौरे से अगले महीने लौटने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहने वाला है. आईसीसी के कार्यक्रम के अनुसार इसमें दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित श्रृंखला भी शामिल है. भारत और चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच एक पूरी श्रृंखला की संभावना के बारे में […]
मुंबई : बांग्लादेश के संक्षिप्त दौरे से अगले महीने लौटने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहने वाला है. आईसीसी के कार्यक्रम के अनुसार इसमें दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित श्रृंखला भी शामिल है.
भारत और चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच एक पूरी श्रृंखला की संभावना के बारे में पूछे जाने पर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि इसके लिए कई चीजों का एक साथ होना जरुरी है. अनुराग ने कहा पाकिस्तान बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान भारत आएं और दिल्ली में मुझसे मिले थे. वे फिर कोलकाता गए और बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिले और फिर दिल्ली आकर मुझसे मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




